Avyakt murli for Thursday 24 September 1992
Saving in progress..
You can now read this murli without Internet.
You can read this murli without Internet.
in order to be able to read it without internet.
Warning : Sentence alignment between two languages is based on the number of characters. It is therefore not perfectly reliable.
You can correct the sentence alignment yourself on part or all of the murli.
0> 24-09-92 ओम शान्ति अव्यक्त बापदादामधुबन 1सत्य और असत्य का विशेष अन्तर
0> > 24-09-92 Om Shanti Avyakt Bapdada Madhuban
2स्नेह में समायी हुई सर्व श्रेष्ठ आत्माओं को यथार्थ सत्य की पहचान देते हुए अव्यक्त बापदादा बोले - 3आज दिलाराम बाप अपने सर्व बच्चों के दिल की आश पूर्ण करने के लिए मिलन मनाने आये हैं। 4अव्यक्त रूप में तो सदा सर्व बच्चे मिलन मनाते रहते हैं। 5फिर भी व्यक्त शरीर द्वारा अव्यक्त मिलन मनाने की शुभ आश रखते हैं।
1Particular difference between truth and falsehood.
6इसलिए बाप को भी अव्यक्त से व्यक्त में आना पड़ता है। 7बापदादा इस समय चारों ओर देश-विदेश के बच्चों को देख रहे हैं-मन से मधुबन में हैं।
2Today, the Father, the Comforter of Hearts, has specially come to fulfil the desire of all His children and to celebrate a meeting with them.
8आप साकार में हो और अनेक बच्चे अव्यक्त रूप से मिलन मना रहे हैं। 9बापदादा भी सर्व बच्चों के स्नेह का रिटर्न दे रहे हैं।
3All the children are always celebrating a meeting in the avyakt form anyway.
10जहाँ भी हैं लेकिन याद द्वारा बाप के समीप दिल में हैं। 11सबके स्नेह के साज़ बापदादा सुन रहे हैं।
4Nevertheless, there is always the desire to celebrate an avyakt meeting through the physical form as well.
12बाप जानते हैं कि बच्चों के लिए सिवाए बाप के और कोई याद करने वाला है नहीं और बाप को भी सिवाए बच्चों के और कोई है नहीं। 13सदा इसी स्मृति में रहते हैं कि मैं बाबा का और बाबा मेरा। 14यही स्मृति सहज भी है और समर्थ बनाने वाली है। 15ऐसा स्मृतिस्वरूप स्नेही बच्चा साकार में तो क्या लेकिन स्वप्न में भी कभी असमर्थ हो नहीं सकता।
5This is why the Father also has to come from the avyakt into the corporeal.
16असमर्थ होना अर्थात् मेरा बाबाके बजाए कोई और मेरापनआता है। 17एक मेरा बाबा-यह है मिलन मनाना। 18अगर एक के बजाए दोमेरा हुआ तो क्या हो जाता?
6At this time BapDada is seeing all the children in this land and the children abroad – in their mind, all are in Madhuban.
19वह है मिलना और वह है झमेला। 20कई बच्चे समझते हैं-बाबा तो मेरा है ही लेकिन और भी एक-दो को मेरा कहना ही पड़ता है।
7You are here in the physical form and all the other innumerable children are celebrating a meeting in the subtle form.
21कहते हैं-और कोई नहीं, सिर्फ एक आधार चाहिए।
8BapDada is also giving all the children the return of their love.
22लेकिन वायदा क्या है-एक बाप दूसरा न कोई या एक बाप एक और?
9Wherever you are, through remembrance you are close to the Father’s heart.
23भोले बन जाते हो। 24उस एक में अनेक समाये हुए होते हैं,इसलिए झमेला हो जाता है। 25इस पुरानी दुनिया में भी ऐसे खिलौने मिलते हैं जो बाहर से एक दिखाई देता है लेकिन एक में एक होता है। 26एक खोलते जाओ तो दूसरा निकलेगा,दूसरा खोलेंगे तो तीसरा निकलेगा।
10BapDada is hearing the music of everyone’s love.
27यह भी ऐसा ही खिलौना है। 28दिखाई एक देता लेकिन अन्दर समाये हुए अनेक हैं। 29और जब झमेले में चले गये तो मिलन मनाना कैसे हो सकता?
11The Father knows that, for the children, there isn’t anyone to remember the children except the Father, and for the Father too, there is no one except you children.
30झमेले में ही लगे रहेंगे या मिलन मनायेंगे? 31सिर्फ वो नहीं सोचो।
12You always remain in the awareness that you belong to Baba and that Baba belongs to you.
32सिवाए एक बाप के संकल्प में भी अगर कोई आत्मा को वा प्रकृति के साधन को मेरा सहारा स्वीकार किया तो यह आटोमेटिक ईश्वरीय मशीनरी बहुत फास्ट गति से कार्य करती है। 33जिस सेकेण्ड अन्य को सहारा बनाया, उसी सेकण्ड मन-बुद्धि का बाप से किनारा हो जाता है। 34सत्य बाप से किनारा होने के कारण बुद्धि असत्य को सत्य, रांग को राइट मानने लगती है, उल्टी जजमेंट देने लगती है। 35कितना भी कोई समझायेगा कि यह राइट नहीं है, लेकिन वह यथार्थ को,सत्य को भी असत्य की शक्ति से समझाने वाले को रांग सिद्ध करेगा।
13This awareness is easy and it also makes you powerful.
36यह सदा याद रखो कि आजकल ड्रामा अनुसार असत्य का राज्य है और असत्य के राज्य-अधिकारी प्रेजीडेंट रावण है। 37उसके कितने शीश हैं अर्थात् असत्य की शक्ति कितनी महान है!
14Such loving children who are embodiments of remembrance can never be weak, not just in the physical form, but even in their dreams.
38उसके मन्त्री-महामन्त्री भी बड़े महान हैं। 39उसके जज और वकील भी बड़े होशियार हैं।
15To be weak (powerless) means that instead of ‘my Baba’, you have the consciousness of ‘mine’ for something else.
40इसलिए उल्टी जजमेन्ट की पॉइंट्स बहुत वैराइटी और बाहर से मधुर रूप की देते हैं।
16To have the awareness of ‘my Baba’ means to celebrate a meeting.
41इसलिए सत्य को असत्य सिद्ध करने में बहुत होशियार होते हैं।
17If, instead of one, there is the consciousness of ‘Mine’ for two, what happens then?
42लेकिन असत्य और सत्य में विशेष अन्तर क्या है?
18One is a meeting (mela) and the other is chaos (jamela).
43असत्य की जीत अल्पकाल की होती है क्योंकि असत्य का राज्य ही अल्प-काल का है। 44सत्यता की हार अल्पकाल की और जीत सदाकाल की है।
19Some children think that Baba is theirs anyway, but that they also have to say “mine” for one or two others.
45असत्य के अल्पकाल के विजयी उस समय खुश होते हैं।
20They say: I don’t need anyone else, but I do need some support.
46जितना थोड़ा समय खुशी मनाते वा अपने को राइट सिद्ध करते, तो समय आने पर असत्य के अल्पकाल का समय समाप्त होने पर जितनी असत्यता के वश मौज मनाई, उतना ही सौ गुणा सत्यता की विजय प्रत्यक्ष होने पर पश्चाताप करना ही पड़ता है। 47क्योंकि बाप से किनारा,स्थूल में किनारा नहीं होता, स्थूल में तो स्वयं को ज्ञानी समझते हैं लेकिन मन और बुद्धि से किनारा होता। 48और बाप से किनारा होना अर्थात् सदाकाल की सर्व प्राप्तियों के अधिकार से सम्पन्न के बजाए अधूरा अधिकार प्राप्त होना। 49कई बच्चे समझते हैं कि असत्य के बल से असत्य के राज्य में विजय की खुशी वा मौज इस समय तो मना लें,भविष्य किसने देखा।
21However, what was your promise?
50कौन देखेगा-हम भी भूल जायेंगे,सब भूल जायेंगे। 51लेकिन यह असत्य की जजमेंट है।
22Was it “to belong to the one Father and none other”?
52भविष्य वर्तमान की परछाई है। 53बिना वर्तमान के भविष्य नहीं बनता।
23Or was it “to belong to the one Father and one other”?
54असत्य के वशीभूत आत्मा वर्तमान समय भी अल्पकाल के सुख के नाम,मान, शान के सुखों के झूले में झूल सकती है और झूलती भी है,लेकिन अतीन्द्रिय अविनाशी सुख के झूले में नहीं झूल सकती। 55अल्पकाल के शान, मान और नाम की मौज मना सकते हैं लेकिन सर्व आत्माओं के दिल के स्नेह का, दिल की दुआओं का मान नहीं प्राप्त कर सकते। 56दिखावा मात्र मान पा सकते हैं लेकिन दिल से मान नहीं पा सकते। 57अल्पकाल का शान मिलता है लेकिन बाप से सदा दिलतख्तनशीन का शान अनुभव नहीं कर सकते।
24You become innocent then.
58असत्य के साथियों द्वारा नाम प्राप्त कर सकते हैं लेकिन बापदादा के दिल पर नाम नहीं प्राप्त कर सकते क्योंकि बापदादा से किनारा है। 59भविष्य की बात तो छोड़ो, वह तो अन्डरस्टुड है। 60लेकिन वर्तमान सत्यता और असत्यता की प्राप्ति में कितना अन्तर है? 61एक दूसरा मेरा बनाया अर्थात् असत्य का सहारा लिया।
25In that one, there are many others included and this is why it becomes a jamela.
62कितना झमेला हुआ! 63कहने में तो कहेंगे - और कुछ नहीं, सिर्फ कभी-कभी थोड़ा सहारा चाहिए। 64लेकिन वायदा तोड़ना अर्थात् झमेले में पड़ना।
26You can find such toys even in this old world where it seems like one externally, but it is one inside another, inside another (Russian dolls).
65क्या ऐसा वायदा किया है - एक मेरा बाबा और कभी-कभी दूसरा? 66दूसरा भी एलाउ है? 67यह लिखा था क्या?
27You open one and there is another one inside it; when you open the second, there is another one inside it.
68चाहे अल्पकाल के नाम-मान-शान का सहारा लो,चाहे व्यक्ति का लो,चाहे वैभव का लो, जब दूसरा न कोई तो फिर दूसरा कहाँ से आया? 69यह असत्य के राज्य के झमेले में फंसाने की चतुराइयां हैं। 70जैसे बाप कहते हैं ना - मैं जो हूँ,जैसा हूँ,वैसा मुझे नम्बरवार जानते हैं। 71ऐसे असत्य के राज्य-अधिकारीरावणको भी जो है,जैसा है, वैसे सदा नहीं जानते हो।
28This is also like such a toy.
72कभी भूल जाते हो,कभी जानते हो। 73राज्य-अधिकारी है तो यह ताकत कम होगी!
29Visibly, it is only one, but merged in the one are many others.
74चाहे झूठा हो, चाहे सच्चा हो लेकिन राज्य तो है ना। 75इसलिए अपने को चेक करो, दूसरे को नहीं। 76आजकल दूसरों को चेक करने में सब होशियार हो गये हैं। 77बापदादा कहते हैं-अपना चेकर बनो और दूसरे का मेकर बनो।
30So how can you celebrate a meeting when you end up in a chaos?
78लेकिन करते क्या हो? 79दूसरे का चेकर बन जाते हो और बातें बनाने में मेकर बन जाते हो।
31Will you just be caught up in the chaos or will you celebrate a meeting?
80बापदादा रोज़ की हर एक बच्चे की कौन सी कहानियाँ सुनते हैं? 81बहुत बड़ा किताब है कहानियों का। 82तो अपने को चेक करो। 83दूसरे को चेक करने लगते हो तो लम्बी कथायें बन जाती हैं और अपने को चेक करेंगे तो सब कथायें समाप्त हो एक सत्य जीवन की कथा प्रैक्टिकल में चलेगी।
32Don’t think that it is just two.
84सभी कहते हैं-बाबा, आप से बहुत प्यार है! 85सिर्फ कहते हो वा करते भी हो,क्या कहेंगे? 86कभी कहते हो,कभी करते हो। 87बाप के प्यार का प्रत्यक्ष सबूत बाप ने दे दिया।
33Apart from the Father, if you accept any other soul or even any facilities of matter as your support, even just in your thoughts, then this Godly machinery works at a very fast speed in an automatic way.
88जो हो, जैसे हो-मेरे हो। 89लेकिन अभी बच्चों को सबूत देना है। 90क्या सबूत देना है? 91बाप कहते हैं-जो हो, जैसे हो-मेरे हो।
34The second that you make someone or something else your support, in that very second, the mind and intellect have stepped away from the Father.
92और आप क्या कहेंगे? 93जो है वह सब आप हो। 94ऐसे नहीं-थोड़ा-थोड़ा और भी है। 95बाप से प्यार है लेकिन कभी-कभी असत्य के राज्य के प्रभाव में आ जाते हैं।
35Because of stepping away from the Father who is the Truth, the intellect will begin to consider something false to be true, and something wrong to be right.
96अच्छा!
97चारों ओर के यथार्थ सत्य को परखने वाले, सच्चे बाप के सच्चे बच्चों को, सर्व स्नेह में समाए हुए श्रेष्ठ आत्माओं को,सर्व सदा वायदे को निभाने वाली समर्थ आत्माओं को, सर्व यथार्थ परखने वाली शक्तिशाली आत्माओं को,सर्व याद और सेवा में निर्विघ्न रहने वाले, सदा साथ और समीप रहने वाले बच्चों को याद, प्यार और नमस्ते। 98दादियों से मुलाकात 99जितना जो सेवा के निमित्त बनता है उतना ही दिल का हजार गुणा स्नेह सेवा के साथ अनुभव होता है। 100इसलिए जिम्मेवारी,जिम्मेवारी नहीं लगती, खेल लगता है।
36It begins to make wrong judgment.
101खेल तो नया ही देखना अच्छा होता है। 102पुराना खेल क्या देखेंगे। 103जब वृक्ष का विस्तार होता है तभी सार (बीज) प्रत्यक्ष दिखाई पड़ता है। 104विस्तार सार को प्रत्यक्ष करता है।
37Then, no matter how much someone tries to explain that that is not right, with the power of falsehood that one will prove the correct and right things to be false to the one who is trying to explain to him.
105मजा आता है ना। 106विश्व के तख्तनशीन होने के पहले सेवा के तख्तनशीन बनना होता है। 107जो जितनी सेवा के तख्तनशीन बनता है उतना ही विश्व के तख्तनशीन बनता है।
38Always remember that nowadays, according to the drama, it is the kingdom of falsehood and that the ruling president of falsehood is Ravan.
108बेहद की सेवा का तख्त मिला है ना। 109अच्छा मेकअप किया है।
39He has so many heads, that is, the power of falsehood is so great!
110अच्छा है मधुबन में रहना। 111ये सभी मधुबन में रहने वाले हैं।
40His ministers and great ministers are also very great.
112मधुबन की सीट मिली है ना।
41His judges and lawyers are also very clever.
113तो मधुबन है सेवा का तख्त, बेहद की सेवा का तख्त। 114अच्छा ग्रुप है।
42This is why they give a variety of points for the false judgment in a very sweet manner.
115अच्छी सेवा चल रही है ना। 116पर्यावरण अभियान प्रति सन्देश
43This is why they are very clever in proving something false to be true.
117सेवा का प्रत्यक्षफल है आत्माओं को अनुभूति कराना, सन्देश के साथ अनुभूति कराना। 118यही सेवा का प्रत्यक्षफल है। 119सन्देश देना तो कब भी (भविष्य में भी) जान सकते हैं लेकिन अनुभूति प्रत्यक्षफल है। 120इसकी आवश्यकता है जो सिवाए आप लोगों के कोई करा नहीं सकता।
44However, what is the particular difference between truth and falsehood?
121सुनाने वाले अनेक हैं,अनुभव कराने वाले सिर्फ आप हो। 122अच्छा! 123अव्यक्त बापदादा की पर्सनल मुलाकात
45Victory for falsehood is temporary because the kingdom of falsehood is temporary.
124ग्रुप नं.1 125दुःख की लहर से मुक्त होने के लिये कर्मयोगी बनकर कर्म करो
46Defeat for truth is temporary and victory for truth is permanent.
126सभी अपने को श्रीमत पर चलने वाली श्रेष्ठ आत्मायें अनुभव करते हो? 127नाम ही है श्रीमत।
47Those who are victorious on the basis of falsehood become happy just for that time.
128श्री का अर्थ है श्रेष्ठ। 129तो श्रेष्ठ मत पर चलने वाले श्रेष्ठ हुए ना।
48For the little time that they celebrate in happiness, they consider themselves to be right.
130यह रूहानी नशा,बेहद का नशा रहता है ना। 131या कभी-कभी हद का नशा भी आ जाता है? 132इसलिये सदा अपने को देखो-चलते-फिरते कोई भी कार्य करते बेहद का रूहानी नशा रहता है? 133चाहे कर्म मजदूरी का भी हो, साधारण कर्म करते अपने श्रेष्ठ नशे को भूलते तो नहीं हो?
49However, when the temporary period of falsehood comes to an end, and when the victory for truth is revealed, to the extent they celebrated in pleasure under the influence of falsehood, so there is accordingly one hundredfold repentance for the falsehood because you stepped away from the Father.
134घर में रहने वाली,घर की सेवा करने वाली साधारण मातायें हैं-यह याद रहता है या जगत माता हूँ,जगत का कल्याण करने के निमित्त यह कार्य कर रही हूँ-यह याद रहता है? 135जिसे यह रूहानी नशा होगा उसकी निशानी क्या होगी? 136वह खुशी में रहेगा, कोई भी कर्म करेगा लेकिन कर्म के बन्धन में नहीं आयेगा, न्यारा और प्यारा होगा। 137कर्म के बन्धन में आना अर्थात् कर्म में फंसना और जो न्यारा-प्यारा होता है वह कर्म करते भी कर्म के बन्धन में नहीं आता,कर्मयोगी बन कर्म करता है।
50You didn’t step away physically.
138अगर कर्म के बन्धन में आयेंगे तो खुशी गायब हो जायेगी। 139क्योंकि कर्म अच्छा नहीं होगा।
51In a physical way you consider yourself to be knowledgeable, but you stepped away in your mind and intellect.
140लेकिन कर्मयोगी बनकर कर्म करने से दुःख की लहर से मुक्त हो जायेंगे। 141सदा न्यारा होने के कारण प्यारे रहेंगे। 142तो समझा, कैसे रहना है? 143कर्मबन्धन मुक्त।
52To step away from the Father means that, instead of becoming full with a right to all attainments for all time, you only claim half the rights.
144कर्म का बन्धन खींचे नहीं,मालिक होकर कर्म करायें। 145मालिक न्यारा होता है ना। 146मालिक होकर कर्म कराना-इसे कहा जाता है बन्धन-मुक्त। 147ऐसी आत्मा सदा स्वयं भी खुश रहेगी और दूसरों को भी खुशी देगी।
53Some children think that they should at least celebrate the pleasure and happiness of victory in the kingdom of falsehood with the power of falsehood for this time now, because “Who has seen the future?
148ऐसे रहते हो?
54Who will see anything anyway?
149सुनते तो बहुत हो, अभी ज् सुना है वह करना है।
55We will have forgotten, and everyone else will also have forgotten.”
150करेंगे तो पायेंगे। 151अभी-अभी करना,अभी-अभी पाना।
56However, that is judgment based on falsehood.
152माताओं को कभी दुःख की लहर आती है?
57The future is the shadow of the present.
153कभी मन से रोती हो? 154मन का रोना तो सबको आ सकता है।
58The future cannot be created without the present.
155तो श्रीमत है-सदा खुश रहो। 156श्रीमत यह नहीं है कि कभी-कभी रो लो। 157बहुतकाल मन से वा आंखों से रोया,रावण ने रूलाया ना। 158लेकिन अभी बाप के बने हो खुशी में नाचने के लिये, रोने के लिये नहीं।
59A soul under the influence of falsehood can swing in the swings of the temporary happiness of receiving name, respect, honour etc. but such a soul cannot swing in the swing of supersensuous joy.
159रोना खत्म हो गया। 160दुःख की लहर-यह भी रोना है। 161यह मन का रोना हो गया। 162सुखदाता के बच्चे सदा सुख में झूलते रहो।
60That soul can celebrate the pleasure of temporary name, respect and honour, but he cannot receive the love and blessings from the hearts of all souls.
163दुःख की लहर आ नहीं सकती। 164भूल जाते हो तब आती है। 165इसलिये अभूल बनो।
61He can attain superficial love, but not respect from the heart.
166अभी जो भी कमजोरी हो उसे महायज्ञ में स्वाहा करके जाना। 167साथ में लेकर नहीं जाना, यहाँ ही स्वाहा करके जाओ। 168स्वाहा करना आता है ना।
62He can receive temporary honour, but cannot experience the honour from the Father of being seated on His heartthrone.
169दृढ़ संकल्प करना अर्थात् स्वाहा करना। 170अच्छा! 171सभी की आश पूरी हुई। 172यह भी भाग्यवान हो जो ऐसे मिलते रहते हो।
63Through the companions of falsehood, he can attain name, but cannot claim a name on BapDada’s heartthrone because he has stepped away from BapDada.
173आगे चलकर क्या होता है…। 174यह भी भाग्य जितना मिलता है उतना लेते चलो। 175उड़ते जाओ। 176यही याद रखना कि महान हैं और महान बनाना है।
64Let alone the future that is understood anyway there is so much difference in the present attainments received from truth and falsehood.
177ग्रुप नं.2 178सर्व शक्तियों को समय पर कार्य में लगाना अर्थात् मास्टर सर्वशक्तिवान बनना
65To make one other belong to you means to make falsehood your support.
179शक्तियों का पूजन देखकर क्या स्मृति में रहता है? 180अपने को चेक करते हो-जैसे शक्तियों को अष्ट भुजाधारी दिखाते हैं तो हम भी अष्ट शक्तिवान, मास्टर सर्वशक्तिवान आत्मा हूँ। 181ये अष्ट तो निशानी मात्र हैं लेकिन हैं तो सर्व शक्तियाँ। 182शक्तियों का नाम सुनते, शक्तियों का पूजन देखते सर्व शक्तियों की स्मृति आती है या सिर्फ देखकर के खुश हो?
66That is such a jamela!
183जड़ चित्रों में कितनी कमाल भर देते हैं! 184तो चैतन्य का ही जड़ बनता है ना।
67You would say for the sake of saying it: It isn’t anything else, but sometimes, I need a little support.
185तो चैतन्य में हम कितने कमाल के बने हैं अर्थात् श्रेष्ठ बने हैं!
68However, to break a promise means to get caught up in a jamela.
186तो यह खुशी होती है कि यह हमारा यादगार है! 187या देवियों का है?
69Was your promise that one Baba is yours and that there can sometimes be another?
188देवियों के साथ गणेश की भी पूजा होती है ना।
70Is a second one allowed?
189तो प्रैक्टिकल में ऐसे बने हैं तब तो यादगार बना है। 190सदैव अपने को चेक करो कि सर्व शक्तियाँ अनुभव होती हैं? 191बाप ने तो दी लेकिन मैंने कितनी ली, धारण की और धारण करने के बाद समय पर वो शक्ति काम में आती है? 192अगर समय पर कोई चीज काम में नहीं आये तो वह होना, न होना, एक ही बात है।
71Was that what you wrote?
193कोई भी चीज़ रखते ही हैं समय पर काम में आने के लिये। 194अगर समय पर काम में नहीं आई तो क्या कहेंगे? 195है वा नहीं है, एक ही बात हुई ना। 196तो बाप ने दी लेकिन हमने कितनी ली-यह चेक करो।
72Even if you take the support of temporary name, respect and honour, or of a person, or any physical possession, when you had promised there would be none other, where did the other come from?
197जब प्रैक्टिकल में काम में आये तब कहेंगे मास्टर सर्वशक्तिवान।
73All of that is the cleverness to trap you in the jamela of the kingdom of falsehood.
198शक्ति काम में नहीं आवे और कहें मास्टर सर्वशक्तिवान, यह शोभता नहीं है।
74The Father says that children know Me numberwise as I am and what I am.
199एक भी शक्ति कम होगी तो समय पर धोखा दे देगी। 200कोई भी समय उसी शक्ति का पेपर आ जाये तो पास होंगे या फेल होंगे?
75In the same way, you don’t always know Ravan, the ruler of falsehood, as he is and what he is. 76Sometimes you forget and sometimes you know him.
201अगर नहीं होगी तो फेल होंगे, होगी तो पास होंगे।
77He is a ruler and so that power would be no less!
202माया भी जानती है-इसके पास इस शक्ति की कमी है।
78Whether he is false or true, it is his kingdom.
203तो वही पेपर आता है।
79Therefore, check yourself, not others.
204इसलिये एक भी शक्ति कम नहीं होनी चाहिये। 205समझा?
80Nowadays, everyone has become clever in checking others.
206ऐसे नहीं-शक्तियाँ तो आ गई, एक कम हुई तो क्या हर्जा है।
81BapDada says: Become your own checker and the maker of others.
207एक में ही हर्जा है।
82However, what do you do?
208एक ही फेल कर देगी। 209सूर्यवंशी में आना है तो फुल पास होना पड़ेगा ना।
83You become the checker of others, and you become the maker of many stories.
210फुल पास होने का अर्थ ही है मास्टर सर्वशक्तिवान बनना।
84What story of all the children does BapDada hear every day?
211माताओं में सहन शक्ति है?
85The book of stories is very big.
212या थोड़ा-थोड़ा क्रोध आ जाता है?
86So, check yourself!
213पाण्डवों को क्रोध या रोब आता है? 214सहन शक्ति की कमी है तब ही आयेगा ना। 215सर्व शक्तियों में सहन शक्ति भी तो शक्ति है ना। 216एक भी शक्ति कम हुई तो फुल पास होंगे या अधूरे पास होंगे?
87When you begin to check others, they become long stories, whereas when you check yourself, all stories end and there will then only be the one true lifestory of the practical form.
217इसलिये सर्व शक्तियों को चेक करो।
88Everyone says: Baba, I love You a lot.
218परसेन्टेज भी कम न हो। 219ऐसे नहीं-थोड़ा क्रोध आया, ज्यादा नहीं आया।
89Do you just say it or do you truly have that love?
220यदि थोड़ा भी आ गया तो उसको फेल कहेंगे और आदत पड़ जायेगी थोड़ा-थोड़ा फेल होने की तो फुल पास कैसे होंगे? 221इसलिये एक भी शक्ति की कमी न हो। 222ऐसे अलबेले नहीं रहना कि एक थोड़ी कम है,बढ़ जायेगी। 223बहुत समय की कमी समय पर धोखा दे देगी।
90What would you say?
224इसलिए मास्टर सर्वशक्तिवान अर्थात् सर्व शक्तियों से सम्पन्न बनो।
91Sometimes you just say it, and at other times you have that love for Him.
225सर्व शक्तियों को कार्य में लगाते चलो और उड़ते चलो। 226समझा? 227ग्रुप नं.3 228तेरे को मेरे में बदलना ही ब्राह्मण जीवन है
92The Father has given the practical proof of the Father’s love: Whatever you are, however you are, you are Mine.
229सभी अपने को एक बल एक भरोसा ऐसे अनुभव करते हो?
93However, you children now have to give the proof.
230एक बाबा दूसरा न कोई यह पक्का है ना।
94What proof do you have to give?
231या बाबा भी है तो बच्चे भी हैं, सम्बन्धी भी हैं?
95The Father says: Whatever you are, however you are, you are Mine.
232जब बच्चे हैं, पति है, सासू-ससुर हैं-इतने सारे हैं तो एक कैसे हुआ? 233सामने हैं, देख रहे हैं, सेवा कर रहे हैं,फिर एक कैसे हुआ? 234ये मेरे नहीं हैं लेकिन बाप ने सेवा के लिये दिये हैं-ऐसी दृष्टि-वृत्ति रखने से एक ही याद रहेगा। 235चाहे कितने भी हों, कौन भी हों, लेकिन सभी बाप के बच्चे हैं और हमको सेवा के लिये ये आत्मायें मिली हैं।
96And what will you say?
236सासू नहीं है लेकिन सेवा के लिये आत्मा है-ऐसी वृत्ति रहती है? 237बच्ची को बच्ची नहीं समझते, मेरी कन्या है, मेरी कन्या का कल्याण करो-ऐसे नहीं कहते हो। 238बाप ने सेवा अर्थ निमित्त बनाया है। 239घर में नहीं रहे हुए हो लेकिन सेवा-स्थान पर रहे हुए हो।
97You are everything for me.
240मेरा सब तेरा हो गया। 241मेरा कुछ नहीं, शरीर भी मेरा नहीं।
98It should not be that there is a little of something else too.
242जब मेरा है ही नहीं तो बॉडी-कॉन्सेस कैसे हो सकता है। 243मेरे में ही आकर्षण होती है।
99You have love for the Father, but you sometimes get influenced by the kingdom of falsehood. 100Achcha.
244जब मेरा समाप्त हो जाता है तो मन और बुद्धि को अपनी तरफ खींच नहीं सकते हैं। 245ब्राह्मण जीवन अर्थात् मेरे को तेरे में बदलना। 246तो बार-बार यह चेक करो कि तेरा, मेरा तो नहीं बन गया। 247अगर मेरापन नहीं होगा, तेरा ही है तो डबल लाइट होंगे।
101To all the true children everywhere who belong to the true Father and who recognise the real truth, to the elevated souls who are merged in love, to the powerful souls who always fulfil all promises, to all the powerful souls who recognise the truth, to all those who remain free from obstacles through remembrance and service, to the children who always remain in the company of and close to the Father, love, remembrance and namaste.
248अगर थोड़ा भी बोझ अनुभव करते हो तो समझो-मेरापन मिक्स हो गया है। 249भक्ति में कहते हैं कि सब-कुछ तेरा। 250ब्राह्मण जीवन में कहना नहीं है, करना है।
102BapDada meeting Dadis: 103To the extent that you become an instrument for service, accordingly, together with service you also experience one thousandfold love from the heart.
251यह करना सहज है ना। 252बोझ देना सहज होता है या लेना सहज होता है?
104Therefore, the responsibility does not feel like a responsibility, but a game.
253तेरा कहना माना बोझ देना और मेरा कहना माना बोझ लेना।
105It is always good to see the game as something new.
254तो अभी एक बल एक भरोसा। 255बस, एक ही एक।
106Why would you want to see an old game?
256एक लिखना सहज है ना। 257तो यह तेरा-तेरा कहने वाला ग्रुप है।
107It is when the tree has grown that you are able to see its essence (seed).
258अच्छा! 259ग्रुप नं.4
108The growth reveals the essence.
260पूज्य वह जिसकी आंख बाप के सिवाए कहाँ भी न डूबे 261सदा यह नशा रहता है कि हम कल्प-कल्प की सर्वश्रेष्ठ पूज्य आत्मायें बनते हैं? 262कितनी बार आपकी पूजा हुई है? 263पूज्य आत्मा हूँ-यह पूज्यपन की अनुभूति क्या होती है?
109You enjoy it, do you not?
264निशानी क्या है? 265नशा है, खुशी है-वह तो ठीक है। 266लेकिन कौनसा संस्कार ऐसा है जिससे समझते हो-मैं ही पूज्य था?
110Before being seated on the throne of the world you have to be seated on the throne of service.
267जो पूज्य आत्मायें हैं उनकी विशेषता क्या है? 268किस विशेषता के आधार पर कोई पूज्य बनता है?
111To the extent that one is seated on the throne of service, accordingly one is then seated on the throne of the world.
269लौकिक में भी देखो-किसको कहते हैं कि यह तो पूज्य है।
112You have received the throne of unlimited service, have you not?
270पूज्य आत्मा की निशानी है-वह कभी भी किसी भी वस्तु के पीछे, व्यक्ति के पीछे झुकेगा नहीं। 271सब उसके आगे झुकेंगे लेकिन वह झुकेगा नहीं। 272नम्रता से झुकना-वह अलग चीज है। 273लेकिन झुकना अर्थात् प्रभावित होना।
113You have caught up very well.
274पूज्य के आगे सब झुकते हैं, पूज्य नहीं झुकता है। 275तो किसी भी प्रकार के व्यक्ति या वैभव की आकर्षण झुका लेवे-यह पूज्य की निशानी नहीं है। 276तो यह चेक करो कि कभी भी, किसी भी आकर्षण में मन और बुद्धि झुकती तो नहीं है, प्रभावित तो नहीं होते हो? 277सिवाए एक बाप के और कहाँ भी मन और बुद्धि का झुकाव नहीं।
114It is good to stay in Madhuban.
278पूज्य अर्थात् झुकाने वाला,न कि झुकने वाला।
115All of you are those who stay in Madhuban.
279जो कल्प-कल्प का पूज्य होगा उसकी निशानी क्या होगी? 280सिवाए बाप के, और कहाँ भी आंख नहीं डूबेगी।
116You have received the seat of Madhuban, have you not?
281यह बहुत अच्छा है, यह बहुत अच्छी चीज है-नहीं। 282पूज्य आत्माओं के आगे स्वयं सब व्यक्ति और वैभव झुकते हैं।
117So, Madhuban is the throne of service, the throne of unlimited service.
283जो इष्ट देव होते हैं,भक्त लोग स्वयं बढ़िया ते बढ़िया अच्छी चीज इष्ट के आगे भेंट चढ़ायेंगे। 284इष्ट उन चीजों पर प्रभावित नहीं होगा लेकिन वो चीजें स्वयं उसके आगे झुकेंगी। 285तो पूज्य की निशानी है-एक बाप के सिवाए कहाँ भी मन-बुद्धि का झुकाव नहीं। 286रिगॉर्ड और चीज है, प्यार और चीज है, नम्रता और चीज है लेकिन प्रभावित होना और चीज है।
118It is a good group.
287तो पूज्य आत्मा थे और बार-बार बनेंगे। 288यह निशानी अपने अन्दर चेक करो।
119Very good service is taking place, is it not?
289कभी भी किसी भी संस्कार के वश आत्मा वशीभूत हो जाती है तो यह भी झुकना हुआ। 290मानो कोई ब्राह्मण आत्मा, पूज्य आत्मा कहे कि आज क्रोध के वश हो गई, लोभ के वश हो गई,अभिमान के वश हो गई-तो यह झुकना हुआ या झुकाना हुआ? 291तो पूज्य कभी झुकता नहीं। 292पूज्य के आगे सब आकर्षित होकर स्वयं आते हैं, पूज्य किसी के पीछे आकर्षित नहीं होता।
120Message for the environment campaign:
293तो यह निशानी देखो। 294अगर कभी-कभी झुकाव हो जाता है तो पूजा भी कभी-कभी होगी, सदा नहीं होगी। 295पूज्य में भी नम्बर होते हैं। 296वैरा-यटी होती है ना।
121The practical fruit of service is to enable souls to have an experience – to give an experience together with the message is the practical, visible fruit of service.
297कोई पूज्य सदा पूजे जाते हैं और कोई-कोई की कभी पूजा होती है, कोई की विधिपूर्वक होती है और कोई की काम-चलाऊ पूजा होती है। 298मन्दिरों में भी फर्क होता है ना। 299तो यहाँ भी ऐसे है। 300जो विधिपूर्वक श्रीमत को अपनाते नहीं,काम-चलाऊ,चलो अमृतवेले उठना है, बैठना है, कोई देखे नहीं, कोई कहे नहीं कि यह उठा नहीं, फिर चाहे बाप से मिलन मनाये या निद्रा से मिलन मनाये।
122The message can be known at any time (even in the future), but the experience is the practical fruit.
301यह काम-चलाऊ हो गया ना। 302अमृतवेले उठा,बैठा लेकिन विधिपूर्वक नहीं।
123There is a great need for this and no one except you can give it.
303तो मूर्ति को भी बिठा देते हैं लेकिन पूजा विधिपूर्वक नहीं होती है। 304लगाव तब होता है जब झुकाव होता है।
124There are many who can tell them things, but only you can give an experience.
305बिना लगाव के झुकाव नहीं होता। 306आज के भक्तों का भी चाहे अल्पकाल की प्राप्ति की तरफ लगाव हो, तभी झुकाव होता है। 307आजकल पूज्य की तरफ लगाव नहीं है,अल्पकाल की प्राप्ति के तरफ लगाव है। 308लेकिन प्राप्ति कराने वाली पूज्य आत्मायें हैं,इसलिये झुकते उनकी तरफ ही हैं।
125Achcha.
309तो समझा, पूज्य की निशानी क्या है?
126Avyakt BapDada meeting groups personally:
310कल्प-कल्प की श्रेष्ठ पूज्य आत्मायें सदा स्वयं को सम्पन्न अनुभव करेंगी। 311जो सम्पन्न होता है उसकी आंख किसमें भी नहीं जाती। 312पूज्य आत्मा सम्पन्न होने के कारण सदा ही अपने रूहानी नशे में रहेगी। 313उनके मन-बुद्धि का झुकाव कहाँ भी नहीं होगा- न देह के सम्बन्ध में, न देह के पदार्थ में।
127In order to become free from the waves of sorrow, perform actions as a karma yogi.
314सबसे न्यारा और सबसे प्यारा। 315ब्राह्मण जीवन का मजा जीवन्मुक्त स्थिति में है।
128Do all of you experience yourselves to be elevated souls who are following shrimat?
316न्यारा अर्थात् मुक्त।
129The very name is shrimat.
317संस्कार के ऊपर भी झुकाव नहीं। 318जब कहते हो क्या करूँ,कैसे करूँ-तो उस समय जीवन्मुक्त हुए या जीवन-बन्ध? 319करना नहीं चाहते थे लेकिन हो गया-यह है जीवन-बन्ध बनना। 320इच्छा नहीं थी लेकिन अच्छा लग गया,शिक्षा देनी थी लेकिन क्रोध आ गया-यह है जीवन-बन्ध स्थिति।
130Shri means elevated.
321ब्राह्मण अर्थात् जीवन्मुक्त। 322कभी भी किसी बंधन में बंध नहीं सकते। 323अच्छा! 324ग्रुप नं.5
131So, those who are following elevated directions would be elevated, would they not?
325संगठन में रहते भी न्यारा और प्यारा रहना ही फॉलो फादर करना है 326यह वैरायटी ग्रुप है।
132You have this spiritual intoxication, this unlimited intoxication, do you not?
327सबसे अच्छे ते अच्छा ग्रुप किसको कहा जायेगा, उसकी विशेषता क्या होगी? 328सबसे अच्छा ग्रुप वह है जो ग्रुप में रहते हुए भी निर्विघ्न रहे, सन्तुष्ट रहे। 329कोई अकेला निर्विघ्न रहता है, यह कोई बड़ी बात नहीं। 330लेकिन बड़े संगठन में भी हो और निर्विघ्न भी हो।
133Or, do you sometimes also have limited intoxication?
331तो आप सभी संगठन में रहते निर्विघ्न रहते हो? 332कितना भी हंगामा हो लेकिन स्वयं अचल हो-ऐसे ग्रुप के हो? 333जैसे बाप अकेला तो नहीं है ना,परिवार वाला है। 334सबसे बड़े ते बड़ा परिवार बाप का है और जितना बड़ा परिवार उतना ही न्यारा और सर्व का प्यारा है।
134Therefore, always look at yourself.
335जितनी सेवा उतना न्यारा। 336तो फॉलो फादर करने वाले हो ना। 337इसीलिये आप सबका यादगार यहाँ अचलघर बना हुआ है।
135While walking and moving around and performing actions, do you have unlimited spiritual intoxication?
338कितना भी कोई हिलावे,हिलेंगे नहीं। 339एक तरफ एक डिस्टर्ब करे, दूसरी तरफ दूसरा डिस्टर्ब करे-तो क्या करेंगे?
136Even if it is laborious work or ordinary work, you do not forget your elevated intoxication while performing those actions, do you?
340कोई सैलवेशन नहीं मिले, फिर हलचल होगी? 341कोई इन्सल्ट कर दे, फिर हलचल होगी? 342अचल अर्थात् चारों ओर कितना भी कोई हिलाने की कोशिश करे लेकिन संकल्प में भी अचल।
137It is ordinary mothers who live at home and serve the family, so do you remember that or do you remember that you are world mothers who are instruments for this task in order to benefit the world?
343देखो,अच्छे हो तब तो बापदादा ने पसन्द करके अपना बनाया है।
138What would be the sign of those who have this spiritual intoxication?
344अच्छे हैं और सदा अच्छे रहेंगे।
139They will remain happy.
345अच्छा-अच्छा समझने से अच्छे हो ही जाते हैं। 346बापदादा हरेक बच्चे में विशेषता ही देखते हैं।
140While performing any type of action, they will not come into any bondage of karma.
347विशेषता देखते, वर्णन करते-करते विशेष बन ही जायेंगे।
141They will remain loving and detached.
348कल थे, आज हैं और कल फिर बनेंगे। 349आजऔर कलमें सारा ड्रामा आ गया। 350जितना-जितना सम्पूर्ण बनते जायेंगे तो यह स्मृति स्पष्ट होती जायेगी। 351जितनी स्मृति स्पष्ट होती है उतना नेचुरल नशा रहता है।
142To come into any bondage of karma means to become trapped in the karma, whereas those who are loving and detached do not come into the bondage of karma even while performing actions; they perform actions as karma yogis.
352अच्छा! 353चारों ओर के डबल विदेशी बच्चों को डबल नशे में रहने की मुबारक! 354एक याद का नशा,एक सेवा का नशा-डबल नशा है ना।
143If you come into the bondage of karma, your happiness disappears because the actions are then not good.
355अच्छा है, हिम्मत बच्चों की, मदद बाप की। 356ऑस्ट्रेलिया के बच्चे भी जो चाहे वो कर सकते हैं।
144However, when you perform actions as a karma yogi, you then will become free from waves of sorrow.
357सिर्फ कभी गुप्त हो जाते हैं, कभी प्रत्यक्ष हो जाते हैं।
145Because of always being detached, you remain loving.
358लेकिन हिम्मत और मदद के भी पात्र हैं।
146So, do you understand how you have to live?
359अच्छा, सभी को याद। 360ग्रुप नं.6
147Free from the bondage of karma.
361हर ब्राह्मण ब्रह्मा बाप का दर्पण बने-यही है बाप की श्रेष्ठ आश
148No bondage of karma should pull you; perform actions as a master.
362मधुबन निवासियों को कितने प्रत्यक्षफल मिलते हैं? 363मधुबन की विशेषता क्या है जो और कहाँ नहीं मिलती? 364श्रेष्ठ कर्मभूमि पर रहने वाले सदा फॉलो फादर करते हैं। 365मधुबन की श्रेष्ठता तो यह है कि ब्रह्मा बाप की विशेष कर्मभूमि है।
149A master is detached, is he not?
366तो मधुबन निवासी जो भी कर्म करते हैं वो फॉलो फादर करते हैं। 367कर्मभूमि में विशेषता कर्म की है।
150To enable actions to be performed as a master is known as being free from bondage.
368तो कर्म में फॉलो है? 369जो भी अमृतवेले से लेकर रात तक कर्म करते हो उसमें फॉलो फादर है?
151Such souls will remain happy themselves and will also give happiness to others.
370मधुबन निवासियों को और एक्स्ट्रा कर्मभूमि की याद का बल है। 371वह कर्म में दिखाई देता है वा देना है,क्या कहेंगे? 372आप अपने में देखते हो? 373एक-एक कदम सामने लाओ-उठना-बैठना,चलना, बोलना,सम्बन्ध-सम्पर्क में आना-सबमें ब्रह्मा बाप के कर्म को फॉलो है?
152Do you live like this?
374कर्मभूमि का फायदा तो यही है ना। 375तो इतना लाभ ले रहे हो? 376शक्तियाँ क्या समझती हैं?
153You have heard a lot; now you have to do what you have heard.
377कर्मभूमि का लाभ जितना मधुबन ले सकता है, उतना औरों को लेने आना पड़ता है और आपको मिला हुआ है। 378वरदान-भूमि है,कर्मभूमि है। 379तो हर कर्म वरदान योग्य है जो कोई भी देखे तो मुख से वरदान निकले? 380इसको कहेंगे वरदान-भूमि का वरदान लेना।
154If you do, you will receive.
381चाहे साधारण कर्म कर रहे हों लेकिन साधारण कर्म में विशेषता दिखाई दे।
155Do something now and receive its fruit now.
382यही मधुबन की विशेषता है ना। 383इसमें सर्टिफिकेट लेना है।
156Do mothers ever experience waves of sorrow?
384आज इन्कम-टैक्स का सर्टिफिकेट मिला है ना। 385तो मधुबन वालों ने कौनसा सर्टिफिकेट लिया है? 386लेने वाले अधिकारी तो हो ही। 387विशेष ब्रह्मा बाप की अपने कर्मभूमि में रहने वालों के प्रति यह विशेष श्रेष्ठ आश है कि मधुबन का एक-एक ब्राह्मण आत्मा, श्रेष्ठ आत्मा हर कर्म में ब्रह्मा बाप के कर्म का दर्पण हो।
157Do you sometimes cry in your mind?
388तो दर्पण में क्या दिखाई देता है? 389यही दिखाई देता है ना।
158Anyone can cry in their mind.
390अगर आप दर्पण में खड़े होंगे तो हू-ब-हू आप ही दिखाई देंगे या दूसरा? 391तो ब्रह्मा बाप के कर्म आपके कर्म के दर्पण में दिखाई दें। 392भाग्यवान हो-यह तो सदा सभी कहते भी हैं और हैं भी। 393लेकिन हर कर्म में ब्रह्मा बाप के कर्म दिखाई दें।
159So, shrimat says to remain constantly happy.
394यह सर्टिफिकेट कौन लेगा और कब लेंगे? 395लेना तो है ना। 396या ले लिया है? 397जिसने यह सर्टिफिकेट ले लिया है कि हर कर्म में ब्रह्मा बाप के कर्म दिखाई दे रहे हैं,उनका बोल,ब्रह्मा का बोल समान, उठना-बैठना,देखना,चलना-सब समान।
160Shrimat does not say that you can sometimes cry.
398ऐसा सर्टिफिकेट लिया है? 399जिसको लेना है वो हाथ उठाओ। 400यह भी अच्छा है। 401कहने से पहले करके दिखायेंगे।
161You have cried in your mind and with your eyes over a long period of time; Ravan made you cry, did he not?
402लेकिन यह लक्ष्य रखो कि हर कर्म बाप समान हो। 403ब्रह्मा बाप को फॉलो करना तो सहज है ना।
162However, you now belong to the Father in order to dance in happiness, not to cry.
404निराकारी बनना अर्थात् सदा निराकारी स्थिति में स्थित होना। 405उसके बजाय कर्म में फॉलो करना उससे सहज है। 406तो ब्रह्मा बाप तो सहज काम दे रहा है, मुश्किल नहीं। 407तो सभी लक्ष्य रखो कि मधुबन में जहाँ देखें,जिसको देखें-ब्रह्मा बाप के कर्म दिखाई दें।
163Your crying has now finished.
408कर्म में सर्वव्यापी ब्रह्मा कर सकते हो।
164To have waves of sorrow is also crying.
409जहाँ देखें ब्रह्मा समान! 410हो सकता है ना।
165That is crying in the mind.
411मधुबन की महिमा अर्थात् मधुबन निवासियों की महिमा। 412मधुबन की दीवारों की महिमा नहीं है,मधुबन निवासियों की महिमा है।
166Children of the Bestower of Happiness always remain swinging in happiness.
413मधुबन की महिमा चारों ओर से रोज सुनते हो ना।
167Waves of sorrow cannot come to you.
414मधुबन निवासियों की महिमा जो होती है वह किसकी है? 415आप सबकी है ना।
168It is when you forget the Father that they come.
416नशा तो रहता है कि हम मधुबन निवासी हैं।
169Therefore, become free from forgetting.
417जैसे यह नशा है वैसे यह नशा भी प्रत्यक्ष दिखाई दे कि यह ब्रह्मा बाप के समान फॉलो फादर करने वाले हैं।
170Whatever weaknesses still remain, sacrifice them in the great sacrificial fire.
418अच्छा! 419सभी सन्तुष्ट हो? 420कुछ सैलवेशन चाहिये?
171Do not take them back with you; sacrifice them here before you go.
421सैलवेशन की भूमि में बैठे हो। 422कितने बेफिक्र बैठे हो!
172You know how to sacrifice them, do you not?
423शरीर की मेहनत करते हो,और तो सब बना बनाया मिलता है।
173To have a determined thought means to sacrifice them.
424जो शरीर की मेहनत नहीं करते हैं उनको एक्सरसाइज की मेहनत कराते हैं। 425आप तो लक्की हो ना जो एक्सरसाइज नहीं करना पड़े। 426हाथ-पांव चलते रहते हैं। 427जितना जो हार्ड वर्क (कठिन परिश्रम) करता है उतना वह सेफ है-माया से भी और शरीर की व्याधियों से भी।
174Achcha.
428बुद्धि तो बिजी रहती है ना।
175Everyone’s desire has been fulfilled.
429और फालतू तो कुछ नहीं चलेगा। 430तो जो सदा बिज़ी रहते हैं वे बहुत लक्की हैं।
176You are fortunate that you are able to meet in this way.
431इसलिये अपने को फ्री नहीं करना।
177Who knows what will happen in the future?
432चलो,बहुत समय कर लिया, अब फ्री हो जायें। 433बिज़ी रहना खुशनसीब की निशानी है।
178However much of this fortune you are receiving, continue to take as much.
434खुशनसीब हो ना।
179Continue to fly.
435अपने को सदा बिज़ी रखना। 436अच्छा! 437मधुबन निवासियों को पहला चांस मिला है। 438यह भी लक्क है।
180Just remember that you are great and that you have to make others great.
439अभी बापदादा को करके दिखाना। 440समझा?
181* * * O MS H A N T I * * *