Avyakt murli for Friday 21 October 2005
Saving in progress..
You can now read this murli without Internet.
You can read this murli without Internet.
in order to be able to read it without internet.
Sentence alignment between two languages is corrected.
0>
121-10-05 ओम शान्ति अव्यक्त बापदादामधुबन
0> > 21-10-2005 Om Shanti Avyakt Bapdada Madhuban
2"सम्पूर्ण और सम्पन्न बनने की डेट फिक्स कर समय प्रमाण अब एवररेडी बनो"
3आज बापदादा चारों ओर के बच्चों के तीन रूप देख रहे हैं।
1Today, BapDada was seeing the three forms of the children everywhere.
4जैसे बाप के विशेष तीन सम्बन्ध याद रहते हैं वैसे बच्चों के भी तीन रूप देख हर्षित हो रहे हैं।
5अपने तीनों ही रूप जानते हो ना।
6इस समय सभी बच्चे ब्राह्मण रूप में हैं और ब्राह्मण सो लास्ट स्टेज,ब्राह्मण सो फरिश्ता है फिर फरिश्ता सो देवता हो।
2At this time the children are in the Brahmin form, and the last stage of the Brahmin form is the angelic stage, and the angels are then to become deities.
7सबसे विशेष वर्तमान ब्राह्मण जीवन है। 8ब्राह्मण जीवन अमूल्य है।
3Brahmin life is the most special of all - Brahmin life is invaluable.
9ब्राह्मण जीवन की विशेषता है प्युरिटी।
4The speciality of Brahmin life is purity.
10प्युरिटी ही ब्राह्मण जीवन की रीयल्टी है।
5Purity is the reality of Brahmin life.
11प्युरिटी ही ब्राह्मण जीवन की पर्सनैलिटी है।
6Purity is the personality of Brahmin life.
12प्युरिटी ही सुख शान्ति की जननी है।
7Purity is the mother of peace and happiness.
13जितनी प्युरिटी होगी उतनी सुख और शान्ति जीवन की नेचुरल और नेचर होगी।
8Purity brings happiness and peace in your life in a natural way, and it will be your nature.
14और प्योर आत्माओं का लक्ष्य है ब्राह्मण सो देवता नहीं लेकिन पहले फरिश्ता बनने का है, फरिश्ता सो देवता है। 15तो ब्राह्मण सो फरिश्ता,फरिश्ता सो देवता।
9And the aim of pure souls is not to be deities, but first to become angels. 10The angels then become deities.
16यह तीन रूप बापदादा सभी बच्चों का देख रहे हैं।
17आप सभी को अपने तीन रूप सामने आ गये? 18आ गये?
11Have your three forms come in front of you?
19ब्राह्मण तो बन गये, अभी लक्ष्य है फरिश्ता बनने का। 20यही लक्ष्य है ना! 21है?
12You are already Brahmins - now your aim is to be angels.
22फरिश्ता बनना ही है,चेक करो फरिश्तेपन की विशेषतायें जीवन में कितनी दिखाई देती हैं?
13Check how many specialties of an angel are visible in your life.
23फरिश्ता अर्थात् जिसका पुराने संसार और पुराने संस्कार से कोई नाता नहीं।
14An angel has no connection with the old world, and old sanskars.
24फरिश्ता अर्थात् सिर्फ समस्या के समय डबल लाइट नहीं, लेकिन सदा मन्सा-वाचा,संबंध-सम्पर्क में डबल लाइट,हल्का।
15An angel is double-light - not just a the time of problems, but constantly double-light in thoughts, words, and relationships.
25हल्की चीज़ अच्छी लगती है वा बोझ वाली चीज़ अच्छी लगती है?
26क्या अच्छा लगता है?
27हल्का पसन्द है ना?
28फरिश्ता अर्थात् जो सर्व का, थोड़ों का नहीं, सर्व का प्यारा और न्यारा हो।
16An angel is loved by all, and detached from all.
29सिर्फ प्यारा नहीं, जितना प्यारा उतना ही न्यारा हो।
17Not just loving, but detached, to the same extent.
30फरिश्ता की निशानी है, वह सर्व का प्रिय होगा। 31जो भी देखेंगे, जो भी मिलेंगे,जो भी संबंध में आयेंगे,सम्पर्क में आयेंगे वह अनुभव करेंगे कि यह मेरा है। 32जैसे बाप के लिए सभी अनुभव करते हैं, मेरा है।
18The sign of an angel is to be loved by all - whoever sees you, meets or comes into connection or relationship with you, experiences that you belong to them, just as everyone experiences the Father to belong to them.
33अनुभव करते हैं ना?
19You have this experience do you not?
34ऐसे फरिश्ता अर्थात् हर एक अनुभव करे यह मेरा है। 35अपनापन का अनुभव हो क्योंकि हल्का होगा ना तो हल्कापन प्रिय बना देता है सबका।
20Your lightness makes you loved by everyone.
36सारा ब्राह्मण परिवार अनुभव करे कि यह मेरा है।
21The whole Brahmin family should feel that you belong to them.
37भारीपन नहीं हो क्योंकि फरिश्ते का अर्थ ही है डबल लाइट।
38फरिश्ता अर्थात् संकल्प, बोल,कर्म, संबंध,सम्पर्क में बेहद हो।
22An angel is unlimited in thoughts, words, actions, and relationships.
39हद नहीं हो।
23There should be no limitations.
40सब अपने हैं और मैं सबका हूँ।
24Everyone is mine, and I belong to everyone.
41जहाँ ज्यादा अपनापन होता है ना वहाँ हल्कापन होता है।
25Where there is a feeling of belonging, there is lightness.
42संस्कार में भी हल्कापन, तो चेक करो कितना परसेन्ट फरिश्ता स्टेज तक पहुंचे हैं?
26So check to what percentage you have reached the angelic stage.
43चेक करना आता है?
44चेकर भी बन गये हो, मेकर भी बन गये हो।
45मुबारक हो।
46बापदादा ने आप सबके होम वर्क की रिजल्ट देखी।
47होमवर्क की रिजल्ट लिखी है ना सभी ने।
27All of you have written the result of your homework.
48तो रिजल्ट में क्या देखा?
49बापदादा की शुभ आश है कि कम-से-कम वर्तमान समय सभी बातों में, सात बातें लिखी है ना। 50कम-से-कम वर्तमान समय प्रमाण मैजारिटी की 75 परसेन्ट जरूर होनी चाहिए। 51सातों ही बातों में। 52कोई किसमें कम है, कोई किसमें कम है लेकिन बापदादा की यही शुभ आशा है कि अब समय को देखते हुए जो महारथी समझते हैं अपने को, उन्हों की स्टेज तो 95 परसेन्ट होनी चाहिए। 53होनी चाहिए ना?
28BapDada has the pure desire that at present, according to time, the majority should have a minimum of 75% in all the seven things you have written about. 29Those who consider themselves maharathis should have 95%.
54पाण्डव होनी चाहिए?
30Pandavas, should it be this?
55चलो थोड़ा दूसरा नम्बर है तो भी 75परसेन्ट होनी चाहिए।
31OK a few of you are in the second number, so then it should be 75%.
56क्या समझती हैं दादियां?
32What do the Dadis think?
5795परसेन्ट है?
33Is it 95%?
58आगे लाइन वाले सभी क्या समझते हैं?
34What do all of those sitting in the front row think?
5995 परसेन्ट है?
60और आपकी कितनी होनी चाहिए?
6175परसेन्ट?
62आप भी 75 समझते हो?
63अच्छा कल विनाश हो जाए तो? 6475परसेन्ट में जायेंगे? 6575परसेन्ट होगा तो वन वन वन में नहीं आयेंगे। 66फिर क्या करेंगे? 67चलो, बापदादा आज के दिन, आज विशेष है ना,तो आज के दिन को बीती सो बीती करते हैं,ठीक है?
35What if destruction were to take place tomorrow - if you have 75% then, you will not be part of 1-1-1. Ok, never mind - today is special - so today BapDada is letting the past be past.
68अच्छा जो कल से 75कह रहे हैं ना,तो चलो 95नहीं, 85 तक तो आयेंगे?
36OK, it is not 95%: will you claim at least 85%?
69आयेंगे।
70परसों अगर विनाश करें,तो 85 तक होंगे?
71पीछे वाले होंगे? 72हाथ उठाओ। 73अच्छा 85परसेन्ट होगा?
37Will those sitting at the back have this much?
74(किसी ने कहा 98परसेन्ट है) मुबारक है, मुख में गुलाबजामुन खा लो क्योंकि देख तो रहे हो,जानते भी हो,कि हो जाना ही है।
38Congratulations eat a gulab jamun because you can see and you definitely know you have to become that.
75हो जायेंगे नहीं,होना ही है।
76गे, गे नहीं करो, हो जायेंगे, देख लेंगे… कोशिश करेंगे… अब यह भाषा परिवर्तन करो।
77जो भी संकल्प करो,चेक करो कितनी परसेन्ट निश्चय और सफलतापूर्वक है?
39Check what percentage of faith and success you have.
78अभी चेक करने की स्पीड तीव्र करो।
40Now intensify your speed of checking.
79पहले चेक करो फिर कर्म में आओ।
41First of all check, and then act.
80ऐसे नहीं जो भी संकल्प आया,जो भी बोल में आया, जो भी संबंध सम्पर्क में हुआ, नहीं।
81जो वी.वी. आई.पी. होते हैं उनकी चेकिंग कितनी होती है, पता है ना।
82हर चीज़ पहले चेक होती है फिर कदम रखते हैं।
83तो अभी दो घण्टे चार घण्टे के बाद चेकिंग नहीं चलेगी।
84पहले चेकिंग फिर कदम क्योंकि आप तो सृष्टि ड्रामा के, आजकल के वी.वी.आई.पी. जो हैं, वह तो एक जन्म के हैं। 85वह भी थोड़े समय के लिए हैं। 86और आप ब्राह्मण सो फरिश्ते कितने भी वी.वी. लगा दो,इतने हो। 87देखो, आप अपने आगे वी.वी.वी. लगाते जाओ, आपने अपने चित्र तो देखे हैं ना जो पूजे जा रहे हैं, वह देखे है ना।
42You are the VVIPs of the world drama - those who are VIPs today are just that for one birth, and that too for only a short time - whereas you Brahmins who are to become angels are VVIPs, and you can put as many “V”s as you want. 43You must have seen your own images that are worshipped.
88चलो मन्दिर नहीं देखे फोटो तो देखे हैं, अभी भी उन्हों की कितनी वैल्यु है।
44OK, you may not have seen the temples, but you must have seen the photos.
89कितने बड़े-बड़े मन्दिर बनाते हैं और आपका चित्र जो है वह तो तीन फुट में आ जाता है,तो कितना आपकी वैल्यु है।
45They build such big temples although your pictures are only 3 feet.
90जड़ चित्र की भी वैल्यु है।
91है ना!
92वैल्यु है ना!
93आपके चित्र का दर्शन करने के लिए कितनी क्यु लगती है।
46There are so many queues to have a glimpse of your images.
94और चैतन्य में कितने वी.वी.आई. पी. हो।
47You are such VVIPs in the living form.
95तो कदम उठाने के पहले चेक करो, करने के बाद चेक किया, वह कदम तो गया।
48So check before every step. 49If you check afterwards, the step is gone.
96वह कदम फिर आपके हाथ में नहीं आयेगा।
97अज्ञानकाल में भी कहते हैं, सोच समझकर काम करो।
98काम करके सोचो नहीं।
99पहले सोचो फिर करो।
100तो अपने स्वमान की सीट पर रहो।
50Remain seated on your seat of self respect.
101जितना पोजीशन में रहते तो आपोजीशन नहीं हो सकती।
51When you stay in your position, there cannot be opposition.
102माया की आपोजीशन तब होती है जब पोजीशन में नहीं रहते हो।
103तो अभी बापदादा का क्वेश्चन है,सबका लक्ष्य तो है सम्पूर्ण बनने का, सम्पन्न बनने का।
52Everyone’s aim is to become complete and perfect.
104लक्ष्य है या थोड़ा-थोड़ा बनने का है?
105लक्ष्य है?
106सबको है तो हाथ उठाओ।
107सम्पूर्ण बनना है, अच्छा।
108कब तक?
53By when?
109आप लोगों से क्वेश्चन करते हो ना,स्टूडेन्ट से भी टीचर्स क्वेश्चन करती हैं ना- आपका क्या लक्ष्य है?
54You ask people this question do you not? 55Teachers ask students this question.
110तो आज बापदादा विशेष टीचर्स से पूछते हैं। 11130 वर्ष वाले बैठे हैं ना।
56So today BapDada is asking you teachers, those who have been 30 years in gyan.
112तो 30वर्ष वालों को कल ही आपस में बैठकर प्रोग्राम बनाना चाहिए।
113मीटिंग तो बहुत करते हो।
114बापदादा देखते हैं मीटिंग, सीटिंग,मीटिंग सीटिंग।
115लेकिन अब ऐसी मीटिंग करो,कि कब तक सम्पन्न बनेंगे?
116और सब फंक्शन मनाते हो, डेट फिक्स करते हो,फलाना प्रोग्राम फलानी डेट, इसकी डेट नहीं है?
57You fix dates for other functions and programmes, so is there no date for this?
117जितने साल चाहिए उतने बताओ। 118क्यों? 119बापदादा क्यों कहते हैं? 120क्योंकि बाप से प्रकृति पूछती है कि कब तक विनाश करें?
58Tell Baba how many years you want, because nature is asking the Father when it should carry out destruction.
121तो बापदादा क्या जवाब दें।
122बापदादा बच्चों से ही पूछेंगे ना।
123कब तक?
124आज की विशेष टॉपिक है कब तक?
125डबल फारेनर्स बैठे हैं ना,तो डबल पुरूषार्थ होगा ना। 126कमाल करो। 127फारेनर्स एक्जैम्पुल बनो। 128बस ब्राह्मण परिवार के आगे, विश्व के आगे सम्पन्न और सम्पूर्ण। 129सर्व शक्तियां,सर्वगुण से सम्पन्न अर्थात् सम्पूर्ण, सर्व हो।
59Double foreigners are sitting here - become examples - become complete and perfect in front of the Brahmin family and the world - complete with all powers and virtues.
130मन्सा, वाचा, संबंध-सम्पर्क।
131चार ही में।
132चार में से अगर एक में भी कमज़ोर रह गये, तो सम्पन्न नहीं कहेंगे।
133चार बातें याद है ना - मन्सा, वाचा,सम्बन्ध-सम्पर्क में कर्म आ गया।
134चार ही बातों में।
135ऐसे नहीं मन्सा वाचा में तो हम ठीक हैं, सम्बन्ध-सम्पर्क में थोड़ा है।
136सुनाया ना - जिसके सामने भी जायें, चाहे जिसके भी सम्पर्क में जायें वह अनुभव करे कि यह मेरा है।
137मेरे के ऊपर हुज्जत होती है ना।
138दूसरे के ऊपर इतना हल्कापन नहीं होता है, थोड़ा भारी होता है लेकिन अपने के ऊपर हल्कापन होता है।
139तो सबसे हल्के, ऐसे नहीं सिर्फ अपने जोन में हल्के, अपने सेन्टर में हल्के, नहीं।
60Be light with everyone, not just those from your own zone or centre - whoever you come into connection with should experience that you belong to them.
61There is lightness with those whom you feel belong to you.
140अगर जोन में हल्के या सेन्टर में हल्के, तो विश्वराजन कैसे बनेंगे?
141न विश्वकल्याणकारी बन सकते हैं,न विश्वराजन बन सकते हैं।
142राजन का अर्थ यह नहीं है कि तख्त पर बैठें,राजधानी में रॉयल फैमिली में भी राज्य अधिकार है, राज्य का।
143तो क्या करेंगे?
144कब तक के प्रश्न का उत्तर देंगे ना ?
145मीटिंग करेंगे?
146मीटिंग करके फाइनल करना।
147ठीक है?
148अच्छा।
149सभी ठीक हैं, उमंग आता है कि करना ही है होना ही है?
150बापदादा उमंग उल्लास दिलाता है।
62BapDada is giving you zeal.
151माया देखती है उमंग उल्लास में हैं तो कुछ-न-कुछ कर लेती है क्योंकि उसका भी अभी अन्तिमकाल नजदीक है ना। 152तो वह अपने अस्त्र-शस्त्र जो भी हैं वह यूज करती है और ऐसी पालना करती है जो समझ नहीं सकते हैं कि यह माया की पालना है, माया की मत है या बाप की मत है,उसमें मिक्स कर देते हैं।
63When Maya sees that you have this she uses all her weapons and gives you such sustenance that you don’t even understand that it is Maya’s sustenance. 64Maya’s directions get mixed with the Father’s.
153यह फरिश्तेपन में या पुरूषार्थ में विशेष जो रूकावट होती है, उसके दो शब्द ही हैं जो कामन शब्द हैं, मुश्किल भी नहीं हैं और सभी यूज भी करते हैं अनेक बार। 154वह क्या है? 155मैं और मेरा।
65The main obstruction in becoming an angel is the two words “I” and “mine”.
156बापदादा ने बहुत सहज विधि पहले भी बताई है, इस मैं और मेरे को परिवर्तन करने की।
157याद है?
158देखो,जिस समय आप मैं शब्द बोलते हो ना,उस समय सामने मैं हूँ ही आत्मा, मैं शब्द बोलो और सामने आत्मा रूप को लाओ। 159मैं शब्द ऐसे नहीं बोलो, मैं, आत्मा।
66So when you use the word “I” see the soul in front of you.
160यह नेचुरल स्मृति में लाओ, मैं शब्द के पीछे आत्मा लगा दो।
161मैं आत्मा।
162जब मेरा शब्द बोलते हो तो पहले कहो मेरा बाबा, मेरा रूमाल, मेरी साड़ी, मेरा यह।
67When you use the word “mine” then first say “my Baba”.
163लेकिन पहले मेरा बाबा।
68Make this your nature, and natural, so that when you say “mine” Baba comes in front of you, and when you say “I” the soul comes in front of you.
164मेरा शब्द बोला, बाबा सामने आया।
165मैं शब्द बोला आत्मा सामने आई, यह नेचर और नेचुरल बनाओ।
166सहज है, ना कि मुश्किल है।
167जानते ही हो मैं आत्मा हूँ।
168सिर्फ उस समय मानते नहीं हो। 169जानना 100परसेन्ट है,मानना परसेन्टेज में है।
170जब बॉडी कान्सेस नेचुरल हो गया,याद करना पड़ता है क्या मैं बॉडी हूँ ?
171नेचरल याद है ना।
172तो मैं शब्द मुख के पहले तो संकल्प में आता है ना।
173तो संकल्प में भी मैं शब्द आवे तो फौरन आत्मा स्वरूप सामने आये।
174सहज नहीं है यह अभ्यास करना।
175सिर्फ मैं शब्द नहीं बोलना, आत्मा साथ में बोलना,पक्का हो जायेगा।
176है ना पक्का।
177दूसरे को भी कोई बुलायेगा तो आप ऐसे ऐसे करेंगे।
178तो मैं आत्मा हूँ।
179आत्मा का संसार बापदादा। 180आत्मा का संस्कार ब्राह्मण सो फरिश्ता,फरिश्ता सो देवता।
69The world of the soul is BapDada, The sanskars of the soul are to be a Brahmin becoming an angel, and an angel becoming a deity.
181तो क्या करेंगे,यह मन की ड्रिल।
182आजकल डाक्टर्स भी कहते हैं ड्रिल करो, ड्रिल करो।
183एक्सरसाइज।
184तो यह एक्सरसाइज करो। 185मैं आत्मा। 186मेरा बाबा।
70So perform this exercise - I the soul - my Baba.
187क्योंकि समय की गति को ड्रामानुसार स्लो करना पड़ता है।
71According to the drama, the speed of time has to be slowed down.
188होना चाहिए क्रियेटर को तीव्र, क्रियेशन को नहीं लेकिन अभी के प्रमाण समय तेज जा रहा है।
72The creator should be fast, not the creation, but at present time is going fast.
189प्रवृति एवररेडी है सिर्फ आर्डर के लिए रूकी हुई है।
73Nature is ever-ready - it is just waiting for its orders.
190ड्रामा का समय ही आर्डर करेगा ना।
74Time will give orders to the drama will it not?
191स्थापना वाले अगर एवररेडी नहीं होंगे तो विनाश के बाद क्या प्रलय होगी? 192होनी है प्रलय? 193कि विनाश के बाद स्थापना होनी ही है?
75If those who are carrying out establishment are not ever-ready, there will be annihilation after destruction - so is establishment definitely going to take place after destruction?
194तो स्थापना के निमित्त बने हुए अभी समय प्रमाण एवररेडी होने चाहिए। 195बापदादा यही देखने चाहते हैं, जैसे ब्रह्मा बाप अर्जुन बना ना,एक्जैम्पुल बना ना।
76Those who have become instruments for establishment have to be ever-ready now, according to the time - this is what BapDada wants to see.
196ऐसे ब्रह्मा बाप को फॉलो करने वाले कौन बनते हैं?
197स्वयं को भी देखो,समय को भी देखो।
77Look at yourself and also see the time.
198बापदादा ने पहले भी कहा कि वर्तमान समय आप सभी ब्राह्मण सो फरिश्ते आत्माओं को निमित्तभाव और निमार्कणभाव,इन दोनों शब्दों को अण्डरलाइन करना है। 199इसमें बॉडी कान्सेस का मैंपन खत्म हो जायेगा।
78BapDada has already told you that you must have the consciousness of being an instrument, and also have feelings of humility. 79Underline both these words, and the “I” and “mine” of body- consciousness will end.
200मेरापन भी खत्म हो जायेगा।
201निमित्त हूँ और निमार्कण स्वभाव।
80I am a humble instrument.
202जितना निमार्कण होते हैं ना उतना मान मिलता है।
81Humility brings respect.
203क्योंकि जो निमार्कण होता है ना वह सबका प्यारा बन जाता है। 204और जब प्यारा बन जाता है तो मान तो आटोमेटिकली मिलेगा।
82Those who are humble are loved by all, and those who are loved receive respect.
205तो निमित्त और निमार्कणभाव और भावना, शुभभावना। 206भाव और भावना दो चीज़ें होती हैं तो निमित्त और निमार्कणभाव और भावना हर एक के प्रति शुभभावना, शुभकामना।
83So be an instrument, be humble, and also have good wishes and pure feelings for everyone, no matter what they are like.
207कैसा भी हो,आपके निमित्त निमार्कणभाव और शुभभावना वायुमण्डल ऐसा बनायेगी,जो सामने वाला भी वायब्रेशन से बदल जायेगा।
84Create such an atmosphere that others will change through your vibrations.
208कई बच्चे रूहरिहान करते हैं ना तो कहते हैं हमने एक मास से शुभ भावना रखी, वह बदलता ही नहीं है।
209फिर थक जाते हो, दिलशिकस्त हो जाते हैं।
210अभी उस बिचारे की जो वृत्ति है या दृष्टि है वह है ही पत्थर जैसी,उसमें थोड़ा तो टाइम लगेगा ना।
211अच्छा मानो वह नहीं बदलता है तो आप अपने को तो ठीक रखो ना। 212आप तो अपनी पोजीशन में रहो ना।
85Even if they don’t change, at least keep yourself OK, at least stay in your position.
213आप क्यों दिलशिकस्त हो जाते हो।
214दिलशिकस्त नहीं हो।
215अच्छा वह नहीं बदला तो मैं भी उसके साथ बदल न जाऊँ।
216दिलशिकस्त हो जाना, वह पावरफुल हुआ जो उसने आपको बदल लिया।
217आप अपने स्वमान की सीट क्यों छोड़ते हो?
86Do not leave your seat of self respect.
218वेस्ट थोट्स भी नहीं उठना चाहिए,क्यों? 219क्यों कहा और वेस्ट थोट्स का दरवाजा खुला। 220वह दरवाजा बन्द बहुत मुश्किल होता है।
87No waste thoughts as to “why” should ever arise - do not open the door to waste thoughts, or it will be difficult to close it again.
221इसीलिए क्यों नहीं सोचो, पॉवरफुल होकर वायब्रेशन देते रहो।
88Be merciful and continue to give vibrations.
222आप अपनी सीट छोडकर क्यों दिलशिकस्त हो जाते हो? 223याद रखा ना पोजीशन से नीचे नहीं आओ, फिर बहुत आपोजीशन हो जाती है। 224व्यक्ति-व्यक्ति में आपोजीशन हो जाती है,स्वभाव संस्कार में आपोजीशन हो जाती है, विचारों में आपोजीशन हो जाती है इसलिए पोजीशन में रहो।
89If you leave your position there will be opposition in nature and sanskars, and in ideas.
225तो कल क्या करेंगे?
226याद है?
227बापदादा का प्यार है ना, तो बापदादा समझते हैं सब ब्रह्मा बाप समान बन जायें।
228क्या बाप के आगे आपोजीशन नहीं आई, ब्रह्मा बाप के आगे आपोजीशन नहीं हुई, माया की भी हुई, आत्माओं की भी हुई, प्रकृति की भी हुई, लेकिन ब्रह्मा बाप ने पोजीशन छोड़ी?
90Follow Father Brahma - did he leave his position when there was opposition from souls and from nature?
229नहीं छोड़ी ना। 230तभी फरिश्ता बना ना।
91He didn’t - this is how he became an angel.
231तो अभी एक दो को अपने को तो फिरिश्ता समझकर चलो। 232मैं फरिश्ता हूँ,सब फरिश्ते हैं। 233न मेरा,पुराने संसार संस्कार से नाता, न इन कोई ब्राह्मणों का। 234बस खत्म।
92Now move along while seeing yourself and each other as angels - I am an angel, all are angels - I have no connection with the old world and sanskars, nor do any of these Brahmins - all of that has finished.
235यह भी फरिश्ता यह भी फरिश्ता उसी नजर से देखो।
93Look at everyone with the vision: this one is an angel, that one is an angel.
236वायुमण्डल फैलाओ।
94Spread this atmosphere.
237अच्छा।
95Achcha.
238डबल फारेनर्स हैं ना तो डबल नशा चढ़ा रहे हैं।
239आज चांस मिला है ना!
240यह भी देखो भारतवासियों की सहानुभूति है आपसे।
241आपको चांस देके खुद नीचे बैठे हैं,देखो।
242नीचे बैठने वालों को बापदादा त्याग का भाग्य जमा कर ही रहा है।
243अच्छा।
244अभी क्या करना है?
245सभी जैसे अभी अभी बहुत मीठा मुस्कुरा रहे हो। 246ऐसे ही सदा रहना।
96Just as all of you are smiling very sweetly now, always remain just like that.
247कभी भी किसी से भी बात करो ना,मुस्कुराओ जरूर।
97Whenever you speak to anyone, then always smile.
248आपके मुस्कुराने से उसका आधा दुख तो दूर हो जायेगा।
98When you smile, half the other person’s sorrow will be removed.
249चैरिटी बिगन्स एट होम।
99Charity begins at home.
250किसी से भी बोलो, साथी से ब्राह्मण से चाहे अज्ञानी से,मुस्कुराता चेहरा, रूहे गुलाब।
100Whoever you speak to, whether it is your companions, Brahmins, or those without knowledge, have a smiling face - be a spiritual rose.
251सीरियस होके नहीं बोलो, क्या कर रहे हो, क्यों कर रहे हो, नहीं।
252मुस्कुराके बोलो।
253मुस्कुराने का स्टॉक है?
254खत्म तो नहीं हो गया?
255मुस्कुराया हुआ चेहरा, कितना अच्छा लगता है।
256जोश वाला चेहरा दूसरा देखके ही हट जाना चाहता है।
257और मुस्कुराने वाले चेहरे के नजदीक जाने चाहेंगे।
101Everyone wants to go close to someone with a smiling face.
258तो आपको अभी का मुस्कुराता हुआ चेहरे का फोटो निकालकर देवें।
259वह फोटो अपने साथ रखेंगे, कागज का रखेंगे या दिल का?
260अच्छा।
261(76 देशों से आये हैं - कई ग्रुप भी हैं - जैसे सर्व अफ्रीका कोर ग्रुप) -अच्छी सेवा कर रहे हैं, बापदादा को समाचार मिला था कि निर्विघ्न फास्ट सेवा हो रही है।
262जैसे अफ्रीका ने सन्देश देने का फास्ट किया है, ताली तो बजाओ।
263मुबारक हो।
264ऐसे सभी को करना आवश्यक है।
265प्लैन बनाओ सेवाका।
266बनाओ लेकिन सेवा करो तो बोझवाली सेवा नहीं करो।
267कई बच्चे सेवा के बाद इतने थक जाते हैं तो कोई मालिश-पालिस वाला चाहिए।
268सेवा यथार्थ वह है जिसमें खुशी मिले, हल्कापन हो।
269प्राप्ति होती है ना।
270प्राप्ति में थकावट होती है क्या?
271कई बच्चे पुरूषार्थ भी ऐसा करते हैं भारी पुरूषार्थ मेहनत का।
272फाउण्डेशन है मुहब्बत स्नेह। 273बाप और बच्चे का स्नेह, सेवा से आत्माओं को बाप से स्नेह का फल मिलता है।
102The foundation of service is love between the Father and the child. 103Through service souls receive the fruit of the Father’s love.
274तो सेवा भी करते हैं तो भारी रूप नहीं,हल्का। 275सेवा बोझवाली नहीं है सेवा हल्का बनाने वाली है। 276पुरूषार्थ भी मेहनत से नहीं करो। 277बापदादा को मेहनत अच्छी नहीं लगती। 278हैं मास्टरसर्वशक्तिवान और मेहनत कर रहे हैं।
104So remain light - there should be no burden - BapDada doesn’t like you to labour - you are master almighty authorities.
279अच्छा लगता है?
280न पुरूषार्थ में न सेवा में।
281तो बापदादा ने देखा, इन्हों की रिजल्ट का समाचार सुना।
282उमंग-उत्साह से कर रहे हैं और विशेषता यह है कि अपने आपस में ही हैण्डस निकालके आगे बढ़ रहे हैं।
283नहीं तो कई कहते हैं सेवा बहुत हैं, हैण्डस नहीं हैं।
284हैण्डस होवें तो सेवा बढ़ जाये लेकिन इन्होंने यह माँगनी नहीं की, यह विशेषता है।
285अपने ही हैण्ड तैयार किये,कैसे भी किये, किये।
286अपने ही हैण्डस तैयार किये और बढ़ते जा रहे है।
287फास्ट वृद्धि की है ना?
288क्या विशेषता सुनाई थी, जितनी जोन में सेवा नहीं हुई है उतनी अभी हुई है।
289फास्ट हुई है ना, मुबारक हो।
290अच्छा कर रहे हैं।
291पीस आफ माइंड ग्रुप -अच्छा किया।
292अभी जो ग्रुप आया उनको पालना करना।
293जैसे स्थापना की ना तो पालना भी करते रहना।
294कनेक्शन नहीं तोड़ना, कुछ न कुछ उन्हों को भेजते रहो,कनेक्शन जोड़ते रहो।
295ठीक है ना।
296बापदादा ने समाचार सुना है तो यह जो करते हैं - कॉल आफ टाइम,कॉल आफ टाइम वाले कुछ न कुछ भेजते रहते हैं।
297तो कनेक्शन रख रहे हैं ना,ऐसे आप सभी भी कनेक्शन रखते रहो।
298चलो पहले सम्पर्क में आये, फिर संबंध में आवे,फिर संबंध में आते-आते ब्राह्मण बन जायेंगे।
299तो आगे बढ़ाते रहो उन्हों को।
300बीच-बीच में उन्हों को बुलाके चाहे भिन्न-भिन्न देश के वहाँ बुलाया लेकिन आप उसकी जिम्मेवारी लो,बुलाया क्या उसकी रिजल्ट है, तब आगे बढ़ेंगे।
301प्रोग्राम अच्छे करते हो लेकिन पालना कम हाती है।
302पालना न मिलने से,क्या है जन्म तो ले लिया लेकिन बढ़ते नहीं हैं।
303आयु बिचारों की वही रहती है,आयु आगे बढ़ती नहीं है तो ऐसे करना।
304लेकिन किया अच्छा है।
305बापदादा तो वतन में बैठे भी देखते हैं समाचार भी सुनते हैं।
306समाचार बापदादा को बहुत अच्छा लगता है,थकता नहीं है।
307तो मुबारक हो।
308सन्देश देने वाले सन्देशवाहक बनें, इसकी मुबारक हो।
309ताली बजाओ।
310(पीस आफ माइन्ड के कुछ सैम्पुल बैठे हैं, बापदादा ने सबको आगे बुलाया - टोटल 6 हैं।
311) यह देखो कितना अच्छा एक्जैम्पुल है, तो दिल से आप सभी को यह सब ब्राह्मण आत्मायें पीसफुल बनने की मुबारक दे रहे हैं।
312पीसफुल बनने की मुबारक।
313अभी नया जन्म हुआ ना।
314तो बर्थ डे हो गई आज।
315तो आपके बर्थ डे की मुबारक दे रहे हैं।
316अच्छा,तो देखो सेवा की तो फल भी मिला।
317अच्छा।
318इन्टरफेथ कोर ग्रुप -अच्छा इन्टरफेथ वाले।
319अच्छा है।
320यह सेवाधारी होके आये हैं।
321अच्छा है सबको सन्देश देने में यह भी क्यों रह जाएं।
322तो अच्छा किया।
323इस ग्रुप को भी बुलाया।
324और विशेष बापदादा ने देखी कि इन्टरनेशनल रूप में किया।
325देश और विदेश ने मिलके एक संकल्प लेके किया यह बहुत अच्छा किया।
326और सक्सेस भी हुआ तो इन्टरनेशनल प्रोग्राम सक्सेस किया इसकी मुबारक है।
327और आगे भी इस ग्रुप को बढ़ाते रहना क्योंकि यह तो आपके साथी हैं ना,आध्यात्मिक तो है ना।
328इन्हों में से एक भी परिवर्तन होके माइक बनें तो बहुत सेवा कर सकता है।
329तो अच्छा किया बापदादा खुश है।
330और सभी भी खुश, तभी तो ताली बजाई।
331आगे बढ़ाते रहना।
332छोड़ नहीं देना।
333जैसे यह कॉल आफ टाइम करते रहते हैं ना ऐसे करते रहना।
334आगे बढ़ाते रहना।
335अच्छा।
336जानकी फाउण्डेशन और वैल्यु ट्रेनिंग ग्रुप - बहुत अच्छा बापददादा ने देखा नये-नये विधि द्वारा सन्देश पहुँचाने का कार्य अच्छा है क्योंकि आजकल हेल्थ कान्सेस तो सबसे ज्यादा हैं।
337तो इस विधि से एक किताब भी दिखाया था बापदादा को,वह भी अच्छा सेवा के निमित बनेगा।
338लेकिन जैसे नाम है फाउण्डेशन,वैसे ही याद और सेवा का फाउण्डेशन कम्बाइन्ड करते हुए जानकी फाउण्डेशन को आगे बढ़ाते रहना।
339ठीक है ना।
340हाँ क्योंकि आपकी सेवा विस्तार में बहुत आगे बढ़ सकती है।
341बढ़ रही है और बढ़ती रहेगी।
342वैल्यु का बुक देखा था।
343अच्छे उमंग-उत्साह से सेवा करने का फल प्रत्यक्ष मिलता है।
344जितना आगे बढ़ते जायेंगे उतने नजदीक आते जायेंगे।
345यह सब तरफ किया है।
346जो भी फाउण्डेशन है अलग-अलग वह इस फाउण्डेशन में समीप आते जायेंगे।
347थकते तो नहीं हैं ना।
348डबल सेवा करते हो ना जॉब भी करते हो, यह भी करते हो।
349तो डबल सेवा,डबल विदेशी इसकी डबल मुबारक हो।
350बहुत अच्छा।
351आई.टी.ग्रुप-अच्छा यह देश विदेश इकठ्ठा है।
352कोई नया प्लैन बनाया है?
353नया वेबसाइट बनाया है और मुरली का नया सिस्टम शुरू किया है।
354उसके अलावा नया ईमेल का सिस्टम बनाया है।
355क्योंकि इससे आवाज तो चारों ओर फैल सकता है।
356इसको एकाग्र होके नये-नये प्लैन बनाते जाओ और बढ़ते जाओ।
357क्योंकि देश विदेश दोनों का कनेक्शन है ना।
358जितना इस डिपार्टमेंट को आगे बढ़ाते जायेंगे उतना एक स्थान पर बैठे बहुतों को सन्देश दे सकेंगे।
359यह बहुत अच्छा साधन मिला है।
360साधन द्वारा सन्देश देने का कार्य यही आपके डिपार्टमेंट की साधना हो जायेगी।
361अच्छा किया है।
362यह मोहिनी हैण्डिल करती है, अच्छा है।
363देखो वह पीस वाला करती,वह कॉल आफ टाइम करती, अच्छी सीट ली है।
364बापदादा डबल विदेशियों को भिन्न-भिन्न सेवा की मुबारक के साथ दुआयें भी दे रहे हैं।
365दुआयें हों।
366(दादी भी दुआयें दे रही हैं। 367)
368ट्रेवलर फिल्म ग्रुप-यह फिल्म बना रहे हैं।
369अच्छा है क्योंकि आजकल कलचरल प्रोग्राम भी सबको पसन्द आता है।
370पूरा कोर्स करा लेते हो,कलचरल में ही सारा कोर्स हो जाता है।
371यह बहुत अच्छा है।
372बापदादा को पसन्द है।
373देखा भी है।
374अच्छा कर रहे हो।
375आप कहेंगे अभी दिखायेंगे।
376लेकिन बापदादा ने देख लिया है।
377इन साधनों द्वारा तो फिर भी देख लेंगे लेकिन बापदादा के पास आपसे भी बहुत बड़ी मशीनरी है उसमें देख लिया है।
378अच्छा कर रहे हैं करते रहेंगे, बाप को प्रत्यक्ष करते ही रहेंगे।
379बहुत अच्छा, मुबारक हो।
380मिडिल इस्ट सेवा में बहुत आगे जा रहे हैं:-बहुत अच्छे-अच्छे रतन हैं।
381एक-एक की विशेषता अपनी अपनी है।
382करावनहार करा रहा है और आप बच्चे निमित्त बनके कर रहे हैं।
383सब अच्छे उमंग-उत्साह का सर्टिफिकेट दादियों द्वारा मिला है इसकी तो बहुत-बहुत मुबारक हो।
384लेकिन इसका कारण क्या?
385जिस भी सेवा स्थान का सेवा का वृद्धि होती है और निर्विघ्न होते हैं उसका कारण क्या होता है?
386जानते हो?
387पालना।
105Once children have taken birth, they must be given sustenance or they do not grow.
388कई सेन्टर्स में वी.आई.पी की सेवा बहुत अच्छी करते हैं लेकिन स्टूडेन्ट की पालना कम करते हैं| इसीलिए स्टूडेन्ट बढ़ते नहीं हैं। 389और स्टूडेन्ट रेग्युलर सेवा के उमंग-उत्साह में नहीं रहेंगे,क्लास करेंगे, जो कहेंगे वह करेंगे लेकिन अपने उमंग-उत्साह में नहीं आयेंगे।
106In many centres, very good service of VIPs takes place, but the students are not being sustained as much, so their number doesn’t increase - they will come to class and do whatever you ask them, but will not have their own zeal.
390तो यह रिजल्ट है पालना की।
391मुबारक हो।
392सभी जो भी टीचर्स निमित्त बैठी हैं वह जितनी वी.आई.पी. का अटेन्शन रखते हो, उतनी पालना स्टूडेन्ट की भी रखो। 393स्टूडेन्ट में नवीनता लाओ,कोई न कोई नवीनता लाने से उमंग-उत्साह बढ़ेगा।
107So, all the instrument teachers who are sitting here - however much attention you are giving to the VIPs, also give just as much attention to the students - bring newness to the students. 108By bringing one newness or another, zeal will increase.
394बहुत बिजी हो जाते हो सेवा में फिर थक जाते हो,फिर पालना इतनी रूचि से नहीं करते हो।
109You become very busy in service and you become tired, and you don’t give sustenance with that much interest.
395पहले तो राजधानी तैयार करो। 396वह तो स्टूडेन्ट से ही होगी ना।
110First of all create a kingdom - that can only happen through the students.
397दिल से पालना करो।
111Sustain them with your heart.
398एक-एक की कमज़ोरी हटाने की मेहनत करो।
112Make effort to remove each one’s weakness.
399खुशी की मेहनत करो, बोझ वाली नहीं क्योंकि क्लास के स्टूडेन्ट जितना ज्यादा बढ़ेंगे उतनी राजधानी जल्दी तैयार होगी।
113Work hard with happiness, not with a burden, because the more students there are in the class, the quicker the kingdom will be ready.
400जो सहयोगी हैं, उनको संबंध में लाओ स्टूडेन्ट बनाओ।
114Bring into relationship those who are co-operative, and make them into students.
401अच्छा है,टीचर्स की महिमा सुनी थी बहुत अच्छी सेवा कर रहे हैं, अच्छे प्लैन बना रहे हैं। 402टीचर्स हाथ उठाओ।
115Otherwise it is good - teachers are doing very good service - teachers raise your hands.
403अच्छा,आपको लाख गुणा बधाई हो।
116Achcha. 117A hundred thousand fold greetings.
404अभी एक मिनट ऐसा पावरफुल सर्वशक्तियाँ सम्पन्न विश्व की आत्माओं को किरणें दो जो चारों ओर आपके शक्तियों का वायब्रेशन विश्व में फैल जाये।
118Now become complete with all powers, and for one minute give souls of the world such powerful rays that the vibrations of your powers spread throughout the whole world.
405अच्छा।
119Achcha.
406चारों ओर के ब्राह्मण सो फरिश्ते बच्चों को,सदा स्वदर्शन द्वारा स्व को चेक और चेंज करने वाले, ब्रह्मा बाप को फॉलो करने वाले फरमानबरदार बच्चों को, सदा डबल लाइट बन सेवा और पुरूषार्थ करने वाले फरिश्ते आत्माओं को,सदा अपनी पोजीशन की सीट पर सेट हो आपोजीशन को समाप्त करने वाले मास्टर सर्वशक्तिवान बच्चों को, संगमयुग का प्रत्यक्ष फल अनुभव करने वाले बाप के समीप बच्चों को बापदादा का यादप्यार और नमस्ते।
120To all the Brahmin children everywhere who are to become angels; to those who check and change the self with realisation of the self; to the obedient children who follow Father Brahma; to the angelic souls who do service and make effort while always being double light; to the master almighty authority children who always remain seated in position, and finish all opposition; to the children who are close and who experience the practical fruit of the confluence age, BapDada’s love, remembrance, and namaste.
407दादियों से:- दादियों को देखकर खुश होते हैं ना।
121(to the Dadis) 122You are all pleased to see the Dadis, are you not?
408बस दादी की मुस्कुराती मूरत और दृष्टि बहुत सुखदाई है।
123Just Dadi’s smiling face and drishti gives a lot of happiness.
409आप जब मुस्कुराकर मिलती हो,दृष्टि देती हो ना तो सब बहुत खुश हो जाते हैं।
124When you meet them with a smile, when you give them drishti, everyone becomes very happy.
410मुस्कुरा रही है।
125You are smiling now.
411बापदादा ने तो कहा है सदैव चेहरा मुस्कुराना चाहिए सभी का। 412मुस्कुराने के बिना कभी भी नहीं हो।
126BapDada has said that everyone’s face should always be smiling - it should never be without a smile.
413देखो दादी कह रही है मुस्कुरायेंगे नहीं तो मुश्किलातें आ जायेंगी।
127Look, Dadiji is saying that if you don’t smile, there will be difficulties.
414(दादी सिर्फ इशारा करती है) दादी फरिश्ता बन रही है ना, फरिश्तेपन की स्टेज आ रही है।
128(Dadiji just gives signals) Dadi is becoming an angel - the angelic stage is coming close.
415मुस्कुराने में सबकुछ आ जाता है।
129Everything is merged in smiling.
416बहुत भाषण किया है ना, जब से जन्म लिया है तब से भाषण किया है, क्लास कराये हैं, अभी स्लोगन मुआफिक बोलती है।
130You have given many lectures, and conducted classes from the time you were born - now you only speak as you would say a slogan (a few words only).
417फरिश्ता बनकर डांस करती है।
131As an angel, you continue to dance.
418फरिश्ता और क्या करता है?
132What else do angels do?
419उड़ता है और डांस करता है।
133They fly and dance.
420अच्छा।
134Achcha.
421डबल फारेनर्स ने कहा है कल से 85 परसेनट बन जायेंगे।
422दादी तो है 95 परसेन्ट।
423कापी करो बस।
424कोई सीरियस बने ना तो उसको टाइटल देना - गैस का गुब्बारा बन गया।
425गैस का गुब्बारा होता है ना,तो जब गम्भीर हो जाते हैं तो गैस भर जाता है व्यर्थ संकल्पों का।
426कोई को बोलना नहीं गुब्बारा,नहीं तो और गैस भर जायेगा।
427शुभ भावना रखना।
428इन्हों को ही तो बनना है और कौन बनेगा।
429तीनों बड़े भाईयों से:- तीनों ही आपस में एक संकल्प करके चल रहे हैं,एक ही संकल्प तीनों का। 430हाँ जी,हाँ जी, सबकी दुआयें आपको मिल रही हैं। 431मिलती हैं ना।
135(to the three senior brothers) 136All three are moving together with one thought - Ha ji, ha ji. 137You are all receiving everyone’s blessings.
432अच्छा है पाण्डवों में भी एक्जैम्पुल तो हैं ना।
138It is good that there are examples among the Pandavas.
433बहुत अच्छा।
139Very good.
434(सोमनाथ वालों की याद दी - वहाँ भी सेवा अच्छी हो रही है)।
435उन्हों को भी सेवा के याद की मुबारक।
436(प्रेजीडेंट हमेशा बाबा का सन्देश पूछता है कि बाबा ने क्या सन्देश दिया है) उनको याद रहता है कि सन्देश आया है।
437देखो यह एक ही प्रेजीडेंट हैं जिसमें तीन सत्ता हैं - साइंटिस्ट भी है, राजनेता भी है और धर्म में भी रूचि है।
438जितने भी प्रेजीडेंट आये हैं, और प्रेजीडेंट ऐसा नहीं हुआ है।
439तो इसका भी पार्ट है।
440आध्यात्मिक रास्ते में रूचि है इसीलिए आध्यात्मिक रास्ते का साथी है।
441विदेश की बड़ी बहिनों से - अच्छा - यह डबल सेवाधारियों की सेवा के निमित्त बने हुए हैं।
442अच्छा है।
443बापदादा के पास समाचार तो आता ही रहता है और सभी अच्छी तरह से सम्भाल भी रहे हैं। 444चक्कर भी लगाते रहते हो।
445बापदादा को अच्छा लगता है, आपस में जब मिलते हो,प्लैन बनाते हो, तो संगठन की शक्ति को प्रयोग करते हो, यह बहुत अच्छा है क्योंकि हर एक की विशेषता अपनी-अपनी है।
446विचार कोई समय किसी का बहुत अच्छा निकल आता है,तो आपस में मिलते रहते हो,मीटिंग करते हो यह बापदादा को अच्छा लगता है।
447अभी आप लोगों को पहले फरिश्तेपन के नजदीक आना पड़ेगा क्योंकि आप साकार रूप में एक्जैम्पल हो।
448साकार में अभी आप भी एक्जैम्पुल हो, निमित्त हो।
449तो जैसी आपकी रफ्तार होगी वैसे औरों को भी हिम्मत मिलेगी।
450उमंग आयेगा।
451सब पुराने हैं।
452साकार बाप की पालना का रिटर्न है फॉलो ब्रह्मा बाबा।
453सबमें अव्वल नम्बर,तभी तो अव्वल आत्मा बनी ना।
454सारे ड्रामा में अव्वल नम्बर आत्मा।
455तो फॉलो ब्रह्मा बाप।
456और सबका प्यार और दुआयें कितनी मिलती हैं।
457अपना पुरूषार्थ तो है लेकिन दुआयें भी मिलती हैं।
458जिसके निमित्त बनते हैं उनकी दुआयें मिलती हैं, यह भी लिफ्ट है, आप लोगों को ईश्वरीय गिफ्ट भी है।
459(मौरीशियस में रिट्रीट प्लेस बन रहा है) अच्छा बन रहा है, सेवा बहुत अच्छी होगी।
460अच्छा।
461(डबल विदेशी भाई बहिनों ने बापदादा के पास निम्नलिखित 7 बातों का चार्ट सन्देशी द्वारा भेजा,जिसकी रिजल्ट पर आगे के पुरूषार्थ का इशारा दिया है)
140(double foreigners chart of 7 points - the “homework” referred to above)
462(1)स्व परिवर्तन की रफ्तार क्या है?
1411 - what was the speed of my self-transformation?
463(2)अपने स्वमान में निरन्तर स्थित रहकर दूसरों को सम्मान देता हूँ?
1422 - do I always remain stable in my self respect and give respect to others?
464(3)सर्व से दुआयें ली और दी?
1433 - have I received blessings from everyone, and given blessings to everyone?
465(4)सर्व खज़ानों का स्टॉक कहाँ तक जमा किया?
1444 - to what extent have I accumulated a stock of all powers?
466(5)अपने मन को सेकण्ड में एकाग्र और निरन्तर एकरस कर सकता हूँ?
1455 - am I able to stabilise my mind in one second, and remain constantly stable.
467(6)बिन्दू बन,बिन्दू को याद कर सेकण्ड में फुलस्टॉप लगा सकता हूँ?
1466 - am I able to be a point, remember the Point, and put a full stop in a second?
468(7)पिछले 6महीनों से खुशी, शान्ति और शक्ति की किरणें फैलाके ज्ञान सूर्य बना?
1477 - for the past 6 months, have i been a sun of knowledge spreading rays of happiness, peace, and power
148* * * O MS H A N T I * * *