Mamma's Murli - gyan-sitar-05

Sentence alignment between two languages is corrected.

0१७.१२.५८

017/12/1958

1आत्मा परमात्मा में लीन नहीं होती, उनके समान बनती है

1The soul does not merge with the Supreme Soul, but becomes just like Him.

2ओम् शान्ति।

2Om shanti.

3भगवान के महावाक्य हैं कि मैं बीजरुप हूँ और इस क्रियेशन का क्रियेटर हूँ ।

3The elevated versions of God say that He is the Seed and the Creator of this creation.

4मनुष्य आत्मायें कहती हैं कि हम ज्योति ज्योत में समाते हैं ।

4Human souls say that they merge with the infinite light.

5अब भगवान के कहने और आत्माओं के कहने में फर्क हो गया ।

5So now there is a difference between what God says and what human souls say.

6जैसे बीज में झाड़ लय होता है फिर बीज से झाड़ उत्पन्न होता है ।

6A tree is merged in a seed and then the tree is created from the seed.

7तो आत्मा स्वयं अपने आप ज्योति ज्योत में समावे - यह नहीं हो सकता है ।

7The soul cannot merge with the infinite light.

8हम अपना पुराना हिसाब-किताब चुक्तू कर वापस जा रहे हैं ।

8We are now settling all our accounts and returning home.

9परमात्मा भी कहते हैं — मैं आया हूँ फिर से नई दुनिया की स्थापना करने ।

9God also says: I have come to establish the new world once again.

10यह तो प्रैक्टिकल हम देख रहे हैं इस दुनिया का विनाश होना है ।

10We are actually seeing this. 11This world is to be destroyed.

11यह है दुःख की, आहों की दुनिया।

12This world here is the world of sorrow.

12हम जाते हैं सदा सुख की दुनिया में ।

13We are now going to the world of constant happiness.

13उसके लिए अब पुरुषार्थ करना है।

14We now have to make effort for that.

14ज्योति में नहीं समाना है ।

15We cannot merge with the light.

15आत्माओं को तो स्टेज पर पार्ट बजाने आना ही है क्योंकि यह रचना अनादि है ।

16The souls have to come onto the stage to play their part because this creation is eternal.

16भगवान ने सुख की रचना ही रची है।

17God has created a creation of happiness.

17जिसमें दुःख का नाम भी न हो तब तो सुख की दुनिया कहें ।

18Only if there is no trace of sorrow in it can it be called the world of happiness.

18अगर दुःख का अंश भी हो तो उसको सुख नहीं कहेंगे।

19If there is the slightest trace of sorrow, that cannot be called happiness.

19आजकल दुनिया में सुख है ही अल्पकाल क्षणभंगुर ।

20Nowadays, there is only temporary happiness in the world.

20तो सिद्ध है कि बाकी सब दुःखी हैं।

21So this proves that everyone is unhappy.

21हम अब सदाकाल सुख में जाते हैं ।

22We are now going towards permanent happiness.

22अगर अल्प दुःख भी वहाँ हो तो उनको सुख तो नहीं कहेंगे ना ।

23If there is even temporary sorrow there, that cannot be called happiness.

23परमात्मा जैसे अविनाशी है वैसे उनकी प्रापर्टी भी अविनाशी है।

24Just as God is eternal, His property is also eternal.

24उसमें दुःख, अशान्ति हो नहीं सकती ।

25There cannot be sorrow or peacelessness in Him.

25अब हम इन सब दुःखों से छूटेंगे तब जब पुराना हिसाब-किताब चुक्तू हो ।

26We will only be liberated from all this sorrow when our past karmic accounts are settled.

26तब ही सुख की दुनिया में आ सकते हैं।

27Only then can we go into the world of happiness.

27परमात्मा द्वारा हम जीते जी इस पुरुषार्थ में लगे हुए हैं ।

28Whilst alive, we are engaged in making this effort with God.

28धर्मराज के पास सजा खाकर हिसाब-किताब चुक्तू करने से कोई प्रालब्ध नहीं बनती है ।

29By settling our accounts through experiencing punishment from Dharamraj we do not create any reward.

29अपने को तो पूरी प्रालब्ध बनानी है।

30But we have to create our complete reward.

30जीते जी सुख लेना है तो जीते जी हिसाब-किताब भी चुक्तू करने हैं ।

31We have to experience happiness whilst alive and so we have to settle our accounts whilst alive.

31फिर उनके द्वारा प्रालब्ध बनानी है।

32Then we have to create our reward through Him.

32वह करनकरावनहार खुद आकर अपना कर्तव्य करा रहे हैं।

33Karankaravanhar Himself comes and inspires us to carry out His task.

33कराते हैं आत्माओं द्वारा ।

34He carries it' out through souls.

34अब हम जानते हैं कि उनका और हमारा संबंध क्या है ।

35We now know what our relationship with Him is.

35जब सभी सहारे टूट जाते हैं तब परमात्मा ही सहायता देने आते हैं ।

36Only when all other supports are broken does God come and give us support.

36सहायता देने की समर्थी उसी में है।

37Only He has the power to give us support.

37इस समय सभी सहारे टूटते जा रहे हैं।

38At present, all supports are being broken.

38दुःख-अशान्ति बढ़ती जाती है।

39Sorrow and peacelessness are increasing.

39न कोई ज्योति ज्योत में समाये हैं, न कोई यहाँ सदा सुखी हैं।

40No one has merged with the infinite light nor is anyone constantly happy.

40परमात्मा के महावाक्य हैं- मैं आता ही कल्प के अन्त में हैं, आकर सारे वृक्ष को नया बनाता हूँ, कलम लगाता हूँ।

41The versions of God are: I come at the end of the kalpa. 42I come and make the entire tree new. 43I plant a sapling.

41अब यह सब बातें बुद्धि में हैं तब ही उनका हम पुरुषार्थ कर रहे हैं।

44It is only because all these things are in the intellect now that we are able to make effort.

42जीते जी पुरुषार्थ कर अपनी प्रालब्ध बनानी है।

45We have to make effort whilst alive and create our reward.

43हम जानते हैं हमारी -- प्रालब्ध कौनसी हैं और उनके लिए पुरुषार्थ कौनसा है ?

46We know what our reward is and what the effort for that is.

44यह नॉलेज है।

47This is knowledge.

45बाकी तो सब कहानियाँ सिर्फ सुनते और सुनाते आये हैं।

48But all the others have just been relating and listening to stories.

46बायोग्राफी को जानते नहीं हैं।

49They do not know God's biography.

47उनके जीवन-चरित्र सिर्फ ऐसे ही गाने से भी कुछ बनता नहीं है।

50Nothing happens by just remembering His life story.

48राधे-कृष्ण आदि वह सब सर्वगुण आत्मायें हैं।

51Radhe and Krishna and so on are souls who are complete with all virtues.

49उनके चेहरे सदा मुस्कराते रहते हैं।

52Their faces are constantly smiling.

50अब हम वह संस्कार भर रहे हैं।

53We are now imbibing those sanskars.

51पुराने हिसाब-किताब को चुक्तू कर रहे हैं।

54We are settling our old karmic accounts.

52दुनिया समझती है कि मनुष्य मरा तो स्वर्गवासी हुआ और कोई साधू-संत मरता है तो कहते हैं ज्योति ज्योत समाया।

55The world thinks that when a person dies he becomes a resident of heaven, and when a sage or a saint dies they say that he has merged with the light.

53अब हम जानते हैं कि यह संसार ही जो बहिश्त था, अभी दोजक है।

56We now know that the world that was heaven is now the extreme depths of hell.

54अब फिर भगवान प्रैक्टिकल में वह बहिश्त बना रहे हैं।

57God is now making that into heaven.

55हम वहाँ जाने का अब पुरुषार्थ कर रहे हैं।

58We are now making effort to go there.

56यह काम कोई मनुष्य नहीं कर सकता।

59No human being can carry out this task.

57बाप और उनके कर्तव्य को भूलने से ही मनुष्य आत्मायें अपने कर्तव्य को भूल जाती हैं।

60By forgetting the Father and His task, human souls have forgotten their own role.

58हम आत्माओं को सद्गति देने वाला वही है।

61He is the One who gives salvation to us souls.

59क्योंकि परमात्मा तो न्यारी चीज है ना।

62The Supreme Soul is totally detached.

60आत्माओं के साथ उनका ही संबंध है।

63He only has a connection with souls.

61अब मालूम पड़ता है कि तो बड़ा गहरा कनेक्शन है।

64We now know that we have a very deep connection with Him.

62परमात्मा सबसे न्यारा है तो उनके कर्तव्य भी न्यारे होंगे।

65God is unique and so His role is also unique.

63जो मनुष्य आत्मा न कर सकती है, न कर सकेगी। 64तब ही उनके कर्तव्य निराले गाये हुए हैं।

66Human beings cannot enact that role now nor will they be able to and this is why His role is said to be unique.

67Achcha.