Mamma's Murli - gyan-sitar-17
Saving in progress..
You can now read this murli without Internet.
You can read this murli without Internet.
in order to be able to read it without internet.
Sentence alignment between two languages is corrected.
028/4/1959
028th April, 1959
1यह खेल स्मृति-विस्मृति का बना हुआ है, आत्मा सदा ही मन-बुद्धि सहित है
1This is a game of remembering and forgetting, but the soul always has a mind and an intellect.
2ओम् शान्ति ।
2Om shanti.
3परमात्मा और आत्मा - इसकी नॉलेज को अभी हम परमात्मा द्वारा जानते जा रहे हैं।
3We are now receiving knowledge about God and the soul through God.
4आत्मा को मन-बुद्धि सहित कहा जाता है।
4The soul is said to have a mind and intellect.
5आत्मा जन्म-मरण में आने वाली है। 6इसमें सारा जो पार्ट चल रहा है, उसकी स्मृति नहीं रह सकती है।
5The soul comes into the cycle of birth and death, but it does not have the awareness of the entire part that it plays.
7भल आत्मा मन-बुद्धि सहित बेशक है, परन्तु अनेक जन्मों का जो कुछ हुआ वह स्मृति तो नहीं रह सकती है ना।
6Although the soul has a mind and intellect, it does not have the awareness of what it does in all its many births.
8एक जीवन का ही हम लें, तो भी सब बातें डिटेल सहित याद थोड़े ही रहती है।
7Even if you take just one birth, you are not able to retain the full details of that.
9बुद्धि में स्मृति-विस्मृति होती है । 10परन्तु बुद्धि तो रहती है ना।
8The intellect remembers and forgets, but the intellect still remains.
11ऐसे थोड़े ही कहेंगे कि बुद्धि चली जाती है।
9You cannot say that the intellect goes away.
12परन्तु जब वह ठीक कर्त्तव्य नहीं करती है तो इस पर कहा जाता है जैसे कि इनकी बुद्धि चली गई है।
10But when it does not function well, it is said that that one's intellect has gone.
13परन्तु ऐसे तो नहीं है ना कि बुद्धिहीन है।
11But you cannot say that the soul does not have an intellect.
14आत्मा सदा ही मन-बुद्धि सहित है।
12The soul always has a mind and an intellect.
15सतयुग में आत्मा है तो ऐसे नहीं, उसे ८४ जन्मों की स्मृति है।
13When the soul is in satyug, it isn't that it has the awareness of its eighty-four births.
16परमात्मा जो नॉलेजफुल है उसमें ही सबकी नॉलेज है ।
14God, who is the Knowledge-full One, has the entire knowledge of everything.
17तो इस समय पर उनका पार्ट है।
15So His patt is played at this time.
18जब पार्ट में आते हैं तब आकर के नॉलेज सुनाते हैं।
16When He enacts His part He gives us knowledge.
19नॉलेज इमर्ज भी इतनी करते हैं जितना आत्मा की उन्नति के लायक है।
17He only emerges as much knowledge as is required for the progress of the soul.
20भल वह जानी-जाननहार है परन्तु पार्ट में फिर भी अन्दाज है ना, उतना ही सुनाते हैं।
18Although He is the One who knows everything, He only tells us as much as we need to know.
21तो ऐसे नहीं, आत्मा को सारी स्मृति इक्ट्ठी रह सकती है।
19It isn't that the soul has awareness of everything at the same time.
22स्मृति-विस्मृति तो चलती आती है।
20It constantly remembers and forgets.
23परन्तु इसका मतलब यह नहीं है कि आत्मा मन-बुद्धि सहित नहीं है। 24सिर्फ वह स्मृति चली जाती है।
21But this does not mean that the soul is without a mind and an intellect: it is just that it loses awareness.
25बॉडी कान्सेस, सोल - कान्सेस - यह भी खेल है ना। 26आत्मा, आत्मा ही है।
22This is the game of body-consciousness and soul-consciousness, but the soul is a soul.
27सिर्फ विस्मृति हो जाती है।
23It just forgets.
28फिर परमात्मा द्वारा स्मृति मिलती है।
24Then it receives awareness through God.
29जन्म-मरण में आते-आते आत्मा की कला घटती जाती है।
25Whilst coming into the cycle of birth and death, the degrees of the soul decrease.
30यह भी परमात्मा आकर बतलाते हैं।
26God comes and tells us everything.
31सो भी अनेक जन्मों का डिटेल थोड़े ही बतलाते हैं।
27But He does not tell us the details of every birth.
32उनसे हमारा प्रयोजन नहीं।
28That would be of no use to us.
33जानते हैं कि पहले दुःख की जीवन थी, उनको भूलना ही है।
29We know that previously we had a life of sorrow and now we have to forget it.
34तो फिर उसके विस्तार को जानने की क्या जरुरत है ?
30So why should we need to know the details?
35ड्रामा का खेल और आत्मा का परिचय – यह परमात्मा बैठ समझाते हैं।
31The game of the drama and the knowledge of the soul is explained by God.
36बुद्धि तो है, फिर कई बातें ख्याल से हट जाती हैं ।
32You have an intellect but sometimes some things are totally removed from your thoughts.
37तो ऐसे थोड़े ही कहेंगे बुद्धि ही नहीं है ।
33But you cannot say that you do not have an intellect.
38इस नॉलेज को समझने से ऐसी छोटी-छोटी बातें तो अपने विचार से भी हल हो जाती हैं ।
34By understanding this knowledge, you can solve small problems even with your own thoughts.
39हम भी पास्ट-फ्युचर दोनों के अनुभवी हैं ।
35We now have the experience of both the past and the future.
40बुद्धि द्वारा हम जान सकते हैं ।
36We can understand through the intellect.
41ऐसे भी नहीं कि साक्षात्कार हो तब हम जान सकते ।
37It isn't that we can only understand this when we have visions.
42यह तो बुद्धि का काम है जानना ।
38It is the task of the intellect to understand.
43साक्षात्कार नहीं हुआ है तो भी हर्जा नहीं है ।
39It does not matter if you have not had any visions.
44जानने का संबंध साक्षात्कार से नहीं है ।
40Understanding is not dependent on having visions.
45ज्ञान का मतलब साक्षात्कार नहीं है ।
41Knowledge does not mean having visions.
46मनुष्य समझते हैं साक्षात्कार से ही सिद्धि प्राप्त हो सकती है ।
42People think that you can only attain success when you have visions.
47परन्तु ज्ञान तो नॉलेज को कहा जाता है ।
43But knowledge is called gyan.
48कहा भी जाता है ज्ञान बिगर गति नहीं ।
44It is said that there cannot be salvation without gyan.
49ऐसे नहीं कहा जाता है कि साक्षात्कार बिगर गति नहीं ।
45It isn't said that there isn't salvation without visions.
50परमात्मा को न्यारा भी कहा जाता है और प्यारा भी कहा जाता है ।
46God is said to be loving and detached.
51दुनिया वाले समझते हैं कि जैसे आत्मा जन्म-मरण में आती भी है और न्यारी निर्लेप भी है, ऐसे परमात्मा भी है । 52क्योंकि समझते हैं आत्मा ही परमात्मा है ।
47People of the world think that just as the soul comes into the cycle of birth and death and is also immune so, too, God is the same, because they think that the soul is God.
53परन्तु हम जानते हैं -- परमात्मा न्यारा और प्यारा कैसे है ।
48But we know in which way God is loving and detached.
54वह अजन्मा, दुःख-सुख से न्यारा भी है परन्तु उनके पार्ट बजाने के संस्कार भी हैं और पार्ट भी अति प्यारा बजाया है क्योंकि सबको सुखी बनाते हैं ।
49He is beyond birth and also beyond happiness and sorrow, but He also has the sanskars of playing a part, and He plays an extremely beautiful part because He makes everyone happy.
55परमात्मा तो बेहद का कार्य आकर करते हैं ।
50God comes and carries out an unlimited task.
56सर्व आत्माओं को सुखी बनाते हैं ।
51He makes all souls happy.
57इसलिए सर्व आत्माओं को वह प्यारा लगता है ।
52This is why He is loved by all souls.
58आत्माओं को प्यार मिला है, सुखी बनी है, तब रिटर्न में इतना प्यार करती है ।
53Souls have received love and have become happy and this is why, in return, they have so much love for Him.
59परमात्मा ने हम आत्माओं के साथ यह पार्ट बजाया हुआ है ।
54God has played this part with us souls.
60सुखी बनाया है, इसलिए अति प्यारा है ।
55He has made us happy and this is why He is loved so much.
61लेकिन वह हम आत्माओं से न्यारा है ।
56But He is different from us souls.
62भल खुद भी आत्मा बन पार्ट बजाते हैं परन्तु उनके कर्त्तव्य न्यारे हैं ।
57Although He also plays a part as a soul, His acts are different.
63जो आत्मा नहीं कर सकती वह काम करते हैं ।
58He does that which souls are not able to do.
64सर्व आत्माओं को सन्तुष्ट करते हैं, सर्व आत्माओं को सुख शान्ति देते हैं ।
59He makes all souls content and gives them all peace and happiness.
65इसलिए प्यारे हैं ।
60This is why He is loved.
66तो न्यारे का अर्थ यह नहीं कि लेप-छेप से न्यारा है ।
61So to be detached does not mean that He is immune to the effects of action.
67वह तो जो कुछ करता है उसका बनता जरुर है ।
62Whatever He does, He definitely receives something in return.
68सर्विस की है तब तो उनको सभी प्यार करते हैं ।
63It is because He has served us that we love Him so much.
69यह भी रिटर्न है ना ।
64This is also a return, isn't it?
70भल जानते नहीं हैं कि वह कौन है, हमारे साथ संबंध क्या है? 71लेकिन प्यार तो करते हैं ना । 72याद भी करते हैं ।
65Although people do not know who He is and what relationship they have with Him, at least they love Him and remember Him.
66Achcha.